पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बजट Reaction: जानिए बजट को लेकर क्‍या है लोगों की राय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. अखिलेश सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा 3.46 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। अखिलेश ने बताया कि इस बार कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र पर ज्यादा फोकस किया गया है। साथ ही फ्री लैपटॉप योजना को भी 100 करोड़ का बजट दिया गया है। खिलाड़‍ियों के लिए भी पुरस्कार राशि को दोगुना किया गया है। सरकार के बजट पर dainikbhaskar.com ने जानी लोगों की राय-
चुनावी साल होने के कारण आया है बड़ा बजट
- गवर्नमेंट जॉब कर रहे हिंग्लांशू बताते हैं कि जिस हिसाब से प्रावधान किए गए हैं, उसके लिए सरकार पैसे कहां से लाएगी।
- इसका मतलब यही होगा कि टैक्स रेट में इजाफा किया जाएगा।
- एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले पीयूष खरे ने बताया कि चुनावी साल होने के कारण सरकार बड़ा बजट लाई है।
- हर बार बजट की राशि‍ बढ़ा दी जाती है, लेकिन हम लोगों तक कुछ भी नहीं पहुंचता है।
- स्मार्ट सिटी या विलेज से कोई फायदा नहीं है, क्योंकि पहले लोगों को स्मार्ट करना होगा।
लैपटॉप योजना है सही
- स्टूडेंट तान्या बताती हैं कि लैपटॉप दोबारा देना अच्छा कदम है। इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए था।
- साथ ही सरकार को रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी फोकस ज्यादा करना चाहिए।
- वहीं, स्टूडेंट जीतू ने कहा कि दोबारा लैपटॉप मिलने से पढ़ाई में सहयोग मिलेगा।
सामानों के बढ़ेंगे दाम
- सीए सुशांतो बताते हैं कि राजकोषीय घाटा पहली बार 4 फीसदी के पास आया है।
- कारोबारी आशीष के मुताबिक, वैट और आबकारी की दरों में बढ़ोतरी की गई है।
- इससे कई सामानों के दाम बढ़ेंगे। ऐसे में सरकार को इस पर अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए।
खबरें और भी हैं...