पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Uttar Pradesh Cabinet Meeting Decision Lucknow Latest News

सीएम अखिलेश कैबिनेट का अहम फैसला, बौद्ध सर्किट की सड़कों का होगा निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों के बारे में जानकरी देते सीएम अखिलेश यादव।

लखनऊ.
यूपी की सरकार ने बौद्ध सर्किट पर स्थित पर्यटन स्थलों की सुध ले ली है। मंगलवार को संपन्न हुई कैबिनेट की बैठक में वाराणसी से कुशीनगर और कुशीनगर में जिला मुख्‍यालय को जोड़ने वाले हाईवे का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा नकली दवाओं, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, सूदखोरी, पशुओं की तस्करी और वनों की कटाई को अब गैंगेस्टर एक्ट के दायरे में लाया जाएगा। पहले से ही कम दाम की साइकिलों पर वैट हटाने की घोषणा को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने साइकिल के पुर्जों पर से भी वैट के दायरे से अलग रखने का फैसला लिया है।
कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कुशीनगर जिले के मुख्यालय पडरौना को कुशीनगर से जोड़ने वाली रोड को पेव्ड शोल्डर के साथ डबल लेन बनाने का निर्णय लिया है। 25 किमी. की इस सड़क के 16 किलोमीटर की लंबाई को राज्य सरकार डबल लेन में परिवर्तित करेगी।

गौरतलब है कि, कुशीनगर में भगवान बुद्ध की निर्वाण स्थली होने के कारण यहां बौद्ध पर्यटकों का आना होता रहता है। इस रोड पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए इसको पेव्ड शोल्डर के साथ डबल लेन किया जाएगा। कैबिनेट ने एनएचएआई के 9 हाईवे के रख-रखाव के लिए स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट को लागू करने का निर्णय भी लिया है। इन हाईवे पर केस टू केस पाइलेट बेसिस पर स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट को लागू किया जाएगा।

इनमें वाराणसी-मऊ न्यू नेशनल हाईवे - 31, 24, 108 किमी., गोरखपुर-मऊ न्यू नेशनल हाईवे- 24, 111 किमी., वाराणसी-इंडो नेपाल बॉर्डर न्यू नेशनल हाईवे- 28, 178 किमी. तक, मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे 151 किमी. और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे न्यू नेशनल हाईवे एन.ई.-2 पर लगभग 135 किमी., गाजियाबाद-अलीगढ़ न्यू नेशनल हाईवे-34 पर 117 किमी., मुजफ्फरनगर-हरिद्वार न्यू नेशनल हाईवे पर 21 किमी.,मेरठ-बुलन्दशहर न्यू नेशनल हाईवे पर 66 किलोमीटर, अलीगढ़-कानपुर न्यू नेशनल हाईवे-34 पर 278 किमी. तक स्टेट सपोर्ट दिया जाना शामिल है।

आगे पढ़िए अब हाई स्कूल पास महिला उद्यमियों को मिलेगा ग्रांट...