फाइल फोटो: खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति।
लखनऊ. बसपा सरकार के मंत्रियों के बाद अब सपा सरकार के मंत्रियों की लिस्ट भी धीरे-धीरे लोकायुक्त के पास पहुंचने लगी है। सपा सरकार के एक चर्चित मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ लोकायुक्त के यहां शिकायत दी गयी है। इसमें कहा गया है कि मंत्री बनने के बाद पिछले दो साल में उनकी संपत्ति 500 गुना बढ़ गई है। वहीं, इस मामले पर खनन मंत्री का कहना है कि यदि उन पर लगे आरोप सही साबित हुए तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। यह उनके विरोधियों की साजिश है।
लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने भी शिकायत की पुष्टि की है। यह शिकायत प्रतापगढ़ के ओम शंकर द्विवेदी ने की है। शिकायत में आरोप लगाया है कि जब गायत्री प्रसाद प्रजापति ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था, तब उनकी संपत्ति 1 करोड़ 81 लाख रुपए थी। वहीं, आज के समय में उनकी संपत्ति 942 करोड़ 57 लाख रुपए हैं। शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के रूप में अमेठी, लखनऊ सदर, मोहनलालगंज में मंत्री के करीबी और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गईं जमीनों के रजिस्ट्री के दस्तावेज लगाए हैं।
1728 पन्नों का है शिकायती पत्र
यूपी के लोकायुक्त एन के मेहरोत्रा ने बताया है कि शिकायतकर्ता ने 1728 पन्नों की शिकायत सौंपी हैं। उन्हें 22 दिसंबर को बुलाया गया है। उनकी शिकायतों की जांच करवाई जा रही है। कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ पद के दुरुपयोग, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की लोकायुक्त में शिकायत दाखिल हुई है। उन पर दो साल के भीतर हिस्सेदारी वाली कंपनियों, दोस्तों, परिवार के सदस्यों के नाम करोड़ों की सम्पत्ति खरीदने का आरोप लगा है।
कैबिनेट मंत्री के नाम पर नहीं है कोई संपत्ति
लोकायुक्त के मुताबिक, शिकायती पत्र से पहली नजर में ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिसमें कहा जा सके कि विधायक बनने के बाद गायत्री प्रसाद प्रजापति के नाम पर कोई संपत्ति ली गई है। शिकायतकर्ता ने जो शपथपत्र दाखिल किया है, वह उनके परिवार द्वारा अर्जित संपत्ति के लिए लगाया गया है।
आगे पढ़िए, परिवार, महिला दोस्त और ड्राइवर के नाम पर है करोड़ों की संपत्ति...