पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Uttar Pradesh Cabinet Minister Manoj Pandey Interview Latest News Hindi

मनोज पाण्डेय ने कहा- लोकसभा चुनाव में जोर से बोला गया झूठ जनता को सच लगा था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: बातचीत करते यूपी के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पाण्डेय।
लखनऊ. यूपी के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पाण्डेय ने उप चुनावों में सपा की जीत का श्रेय सीएम अखिलेश के विकास कार्यों को दिया। उन्होंने लव जिहाद जैसे मुद्दों पर बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उसकी झूठ और नफरत की राजनीति‍ को जनता ने नकार दिया है। dainikbhaskar.com से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यूपी सरकार के वि‍कास कार्यों और योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
आपने किन मुद्दों पर उप चुनाव लड़ा था और जीत का श्रेय किसे देते हैं?
जवाब: हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। झूठ जब जोर से बोला जाता है तो कभी-कभी वह सच को दबा देता है, सच कमजोर साबित हो जाता है। झूठ कुछ देर के लिए चलता है लेकिन जीत आखिर सच की होती है। लोकसभा चुनावों में यही हुआ था। हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था। पूरे देश में किसी सीएम ने अखिलेश यादव जैसा काम नहीं किया।
मनरेगा के मजदूर के बच्चों ने कभी सपना भी नहीं देखा था कि वे भी अमीर बच्चों की तरह एक दिन लैपटॉप इस्तेमाल करेंगे, लेकिन यूपी के सीएम ने यह कर दिखाया। मूर्ति‍ और पत्थरों पर राज्‍य का खरबों रुपया बहा दिया गया, लेकिन जिंदा मूर्तियां जो हंसते हैं, बोलते हैं, उन्हें किसी ने नहीं देखा। उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम यूपी के सीएम ने किया है।
बेटियों की शिक्षा, सड़क निर्माण, प्रदेश के किसान को खाद मांगने पर लाठी नहीं मिली। मुफ्त में उन्हें बीज दिया गया। लखनऊ में मेट्रो लाने का काम सपा के सीएम अखिलेश यादव ने किया। हमने 2 लाख शिक्षा मित्रों को एक साथ नौकरी दी और अगले छह महीने में हम 10 लाख नौकरियां देने जा रहे हैं। इन्हीं सब विकास के कार्यों का नतीजा है कि उप चुनावों में जनता ने हमें जिताया और झूठे वायदे करने वालों को नकार दिया।
फोटो: आशुतोष त्रि‍पाठी
आगे पढ़ि‍ए लव जि‍हाद के मुद्दे पर मनोज पाण्डेय ने क्‍या कहा...