पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा है कि किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से देश में अपनी पहचान बनाई है। ब्लड डोनेशन कैंपों के जरिए गरीबों के इलाज के लिए फ्री ब्लड उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। रक्तदान से बड़ा कोई कार्य नहीं है जिसमें हम सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
बुधवार को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ब्लड बैंक के 5वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं ने इसमें भाग लेकर कैंसर और असाध्य रोगों के इलाज के लिए मुफ्त ब्लड उपलब्ध कराकर सराहनीय कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि देश में रक्त की कमी से लोगों की मृत्यु हास्यप्रद लगती है किन्तु यही सत्य है। जब तक हम अपने भीतर स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को जागृत नहीं करेंगे तब तक यह होता ही रहेगा। रक्तदान के विषय में लोगों में अनेक भ्रान्तियां हैं उनका निवारण होना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने विवि के विस्तार के लिए 200 एकड़ जमीन सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने बारे में भी लोगों को जानकारी दी।
मरीजों की जान बचाने में ब्लड डोनेशन अहम
कार्यक्रम में शामिल विवि के कुलपति प्रो. रविकांत ने कहा कि ब्लड डोनेशन करना पुण्य का कार्य है। इसके माध्यम से मरीजों की जान बचाने में डॉक्टर्स को सफलता मिलती है। इस दौरान उन्होंने ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के विस्तार के लिए मदद करने का भी आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान ब्लड डोनेशन के लिए कई सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान विभाग की प्रमुख डॉ. तुलिका चंद्रा ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट रखी।
फोटो: कार्यक्रम के दौरान यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन (दाएं से तीसरे)।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.