पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Uttar Pradesh Government Can Adopt Corporate Culture Latest News Hindi

यूपी सरकार चली कॉरपोरेट की राह, मैनेजमेंट गुरु को बनाया सलाहकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनेजमेंट गुरु वेंकट चंगावल्ली की फाइल फोटो।
लखनऊ. सूबे की सपा सरकार ने कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोफेशनल बनाने के लिए मैनेजमेंट गुरु वेंकट चंगावल्ली को सलाहकार बनाया है। माना जा रहा है कि इस कदम से सरकार इन विभागों में कॉरपोरेट कल्चर डवलप करने की कोशिश कर रही है। सरकार के इस कदम से गृह और स्वास्थ्य विभाग प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम दे सकेंगे। गृह विभाग के तहत ही राज्‍य की पुलिस सेवाएं आती हैं। गृह और स्वास्थ्य दोनों ही आम जनता से जुड़े विभाग हैं।

वेंकट चंगावल्ली को राज्‍य सरकार ने राज्यपाल की संस्तुति के बाद गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग का सलाहकार नियुक्त किया है। आईजी एसटीएफ सुजीत पाण्डेय वेंकट चंगावल्ली के पदेन नोडल अधिकारी होंगे। वेंकट चंगावल्ली को नामित किये जाने का आदेश प्रमुख सचिव गृह विभाग देवाशीष पंडा ने जारी किया है।
हैदराबाद में शुरू की थी 108 एंबुलेंस सेवा

वेंकट चंगावल्ली के नाम हैदराबाद में 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू करने का श्रेय जाता है। वे इमरजेंसी मैनेजमेंट एंड रिसर्च इंस्‍टीट्यूट के पहले सीईओ थे। इसी कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व में हैदराबाद शहर में 108 एम्बुलेंस सेवा अगस्त 2005 में शुरू की गई थी। उनके कुशल नेतृत्व के चलते ही केवल छह वर्षों में ही यह सेवा 12 राज्यों में शुरू हुई। माना जा रहा है कि उनकी इमरजेंसी सेवाओं के मैनेजमेंट में इसी कुशल नेतृत्व के चलते उन्हें यूपी सरकार ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है।
क्या है 108 एम्बुलेंस सेवा
आकस्मिक चिकित्सा सेवा की आवश्यकता होने पर 108 पर कॉल किया जाता है, जो भोपाल स्थित कंट्रोल रूम में रिसीव होता है। दुर्घटनास्थल की जानकारी लेकर जिले की नजदीकी 108 एम्बुलेंस को मैसेज किया जाता है। एम्बुलेंस में मौजूद ईएमटी उपलब्ध साधनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाता है और रास्ते में उसे फर्स्‍ट एड देता है। एम्बुलेंस में तीन स्ट्रेचर होते हैं। ब्लडप्रेशर, शुगर, दमा, डिलेवरी किट भी रहता है ताकि अस्पताल पहुंचने के पहले मरीज को हरसंभव चिकित्सा सुविधा मिल सके।
आगे पढ़ि‍ए मैनेजमेंट गुरु हैं वेंकट चंगावल्‍ली...