पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Uttar Pradesh Government Improve Traffic DM SSP Issued Instructions

यूपी सरकार ने राज्‍य में ट्रैफिक सुधारने के लिए डीएम और एसएसपी को जारी कि‍ए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
लखनऊ. यूपी सरकार ने प्रदेश के सभी डीएम और पुलिस कप्तानों को पत्र भेजकर निर्देश किया है कि वे अपने जिलों में ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त करें। ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के चले और इसके लिए जो भी उचित कार्यवाही हो उसे वे सुनिश्चित करें। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य मार्गों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम के मद्देनजर यह निर्देश जारी किए हैं।

होम सेक्रेटरी कमल सक्सेना ने बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि जहां जरूरी हो वन-वे की व्यवस्था लागू की जाए। वहीं, जहां पहले से ही वन-वे व्यवस्था लागू है, वहां पर उसका कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने बताया कि हैवी और कमर्शियल व्हीकल्स का प्रवेश ‘नो एंट्री’ के लिए निर्धारित समय अवधि में पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए और सरकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।

बेतरतीब पार्किंग पर हो कार्रवाई
कमल सक्सेना ने बताया कि ‘नो पार्किंग’ एरिया में पार्क किए जाने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ाई कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निर्देश यह भी कहा गया है कि सड़कों पर होने वाली गाड़ियों की पार्किंग को खत्म किया जाए और गाड़ियों की पहचान कर पार्किंग में पार्क कराया जाए। यदि पार्किंग के लिए वहां कोई जगह नहीं है तो गाड़ियों की पार्किंग के लिए संबंधित विभागों के जरिए पार्किंग की जगह की पहचान की जाए और उसी निर्धारित जगह पर ही गाड़ियों की पार्किंग कराई जाए।

एक्सि‍डेंट जोन में तैनात हो पुलिस
सरकार की तरफ से जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि सभी जिलों के व्यस्त चौराहे, भीड़-भाड़ वाले रास्तों और और एक्सि‍डेंट प्रोन जोन की पहचान कर अधिक से अधिक संख्या में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए उन जगहों की पहचान कर वहां उचित साइनेज लगाया जाना जरूरी है। इस बारे में संबंधित विभागों के जरिए साइनेज लगाए जाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

आगे पढ़ि‍ए फोर व्‍हीलर्स के लि‍ए सीट बेल्ट और टू व्‍हीलर्स के लि‍ए हेलमेट लगाना जरूरी