पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Uttar Pradesh Governor Suggest Chief Minister To Celebrate State Foundation Day

राज्‍यपाल ने दि‍या सीएम को सुझाव- मनाई जाए 'उत्‍तर प्रदेश स्‍थापना दि‍वस'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम और राज्‍यपाल के मुलाकात की फाइल फोटो।
लखनऊ. यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने सीएम अखिलेश यादव को 'उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस' मनाने की परंपरा शुरू करने का परामर्श दिया है। सपा सरकार ने राज्यपाल के सुझावों पर अमल किया तो भव्य तरीके से राज्‍य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कुछ दि‍न पहले dainikbhaskar.com को दि‍ए इंटरव्यू में राज्‍यपाल ने कहा था कि‍ वे सीएम अखि‍लेश से इसे मनाने को लेकर बात करेंगे। अब उस पर अमल होता दि‍ख रहा है।
राजभवन सूत्रों के अनुसार, सीएम मंगलवार को राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे। करीब एक घंटे तक दोनों ने बिजली, योजना आयोग, राज्य की प्रस्तावित विकास परियोजनाओं, संवेदनशील मुद्दों और राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही राज्य सरकार की नई योजनाओं पर भी बातचीत की। पिछले कुछ दिनों से उन दोनों की मुलाकात नहीं हुई थी।
बातचीत के दौरान राज्यपाल ने 'महाराष्ट्र दिवस' का उदाहरण देते हुए सीएम को सुझाव दिया कि यहां भी उसी तर्ज पर 'यूपी स्थापना दिवस' मनाया जाना चाहिए। वहां हर साल एक मई को राज्य सरकार भव्य तरीके से 'महाराष्ट्र दिवस' मनाती है। इस अवसर पर वहां की राजधानी मुंबई में भव्‍य सरकारी समारोह मनाया जाता है। एक साल से दिल्ली के इंडिया गेट की तरह मुंबई के मरीन ड्राइव पर परेड, विविध झाकियां, नौसेना और वायुसेना के विमान और हेलि‍कॉप्टर आसमान में करतब दिखाते हैं।
राज्यपाल ने कहा कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। लिहाजा सपा सरकार भी राज्य की स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाए। बताते चलें कि महाराष्ट्र में 'यूपी दिवस' मनाने के लेकर विवाद भी हो चुका है। यूपी से जाकर मुंबई में रह रहे लोगों ने यूपी का स्थापना दिवस मनाना शुरू किया था। इसे लेकर राज ठाकरे के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विरोध जताया था। मुंबई के ही रहने वाले यूपी के राज्‍यपाल राम नाइक ने अब यूपी के सीएम को 'उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस' मनाने की सलाह दी है।
आगे पढ़ि‍ए सीएम ने राज्‍यपाल से और क्‍या बात की...