लखनऊ/बाराबंकी. प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल किसी से छुपा नहीं है। अपराधी खुलेआम अपराध को अंजाम दे रहे हैं, अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। वहीं पुलिस भी अब गुंडागर्दी रोकने की बजाय मासूम बच्चों को ही गुंडा और अपराधी बनाने पर तुली हुई है। इसका एक मामला बाराबंकी में देखने को मिला, यहां दस साल से कम उम्र के तीन सगे भाइयों पर पुलिस ने धारा 110 के तहत कार्यवाही कर दी।
दरअसल, थाना सतरिख इलाके के शेखपुर गांव में रहने वाले गरीब किसान पूर्णमासी का एक साल पहले गांव की ही बुजुर्ग महिला सूका देवी से मामूली विवाद हो गया था। उस समय सूका देवी ने द्वेषवश आरोपी पूर्णमासी और उसके तीन पुत्रों के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट करने की एक एफआईआर दर्ज़ कराई थी।
इसपर जांच करने के पश्चात इन चारों आरोपियों के खिलाफ 323/504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया। जांच के बाद अब उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा चारों आरोपियों को सीआरपीसी की धारा 110 के तहत पाबन्द किया गया।
आगे देखें कैसे पुलिस की ये लापरवाही उसके गले की फांस बन गई है...