लखनऊ. विधानसभा पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। चारबाग स्टेशन पर सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास एबीवीपी के सदस्य प्रदेश भर से इकठ्ठा हो गए थे। चारबाग से ही इन्होने पैदल विधानसभा पर मार्च करना शुरू कर दिया था।
इसी दौरान विधानसभा पहुंचे छात्र जब बेकाबू हो गए तो पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। लाठीचार्ज होते ही एबीवीपी के कार्यकर्ता भाजपा के दफ्तर में घुसकर पथराव करने लगे।
इस पर पुलिस का सब्र जवाब दे गया और फिर पुलिस वालों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिला अध्यक्ष एबीवीपी का कहना है कि हमारी मुख्य मांग है कि शैक्षणिक अव्यवस्था, छात्र संघ चुनाव बहाली और शिक्षकों की नियुक्ति की जाए साथ ही हाईस्कूल पास छात्रों को प्रदेश सरकार अपने वादे अनुसार उन्हें टैबलेट दे।
जिला अध्यक्ष अलोक तिवारी का कहना है कि इन मांगों को लेकर हमने कई बार मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा, लेकिन समय नहीं मिला जिसकी वजह से हमें सड़क पर उतरना पड़ा।
आगे देखें लाठीचार्ज की तस्वीरें...