फाइल फोटो: बुलेट प्रूफ जैकेट (बाएं) और पॉलीकारबोनेट लाठी (दाएं)।
लखनऊ. अपराधियों से बखूबी निपटने के लिए यूपी पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस मुख्यालय ने आधुनिक उपकरणों की खरीद करने का फैसला लिया है। इस फैसले में बुलेट प्रूफ जैकेट, रेडियाे कम्यूनिकेशन सेट और पॉलीकारबोनेट लाठी को प्रमुखता से शामिल किया गया है। सभी उपकरणों की खरीद में 13 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उच्चाधिकारियों ने जल्द ही इन उपकरणों की खरीद प्रक्रिया को शुरू करने की बात कही है।
पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, 1000 बॉडी प्रोटेक्टर विथ सिन एलबो गार्ड और पोली कारबोनेट लाठी की खरीद सबसे पहले की जाएगी। इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए है। इसके अलावा बुलेट प्रुफ जैकेट, रिमोट वायर कटर, हुक एंड लाइन किट, फाइबर स्कोपिक सर्च किट, रेडियो कम्यूनिकेशन सेट, हैंड सेट और प्राडर नान मेटैलिक की खरीद की जाएगी। इन उपकरणों के सहारे यूपी पुलिस हाईटेक हो सकेगी।
प्रवक्ता के अनुसार, लेयर्ड वायस एनालिसिस (किसी संदिग्ध की वार्ता में झूठ का अंश जानने के लिए), विजूवेलाइजर (किसी वस्तु या लिखावट को स्क्रीन पर दर्शाने के लिए), स्पाई कैम इन
मोबाइल (संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी हेतु), हैंडीकैम कैमरा (विवेचना के दौरान पीड़ित/संदिग्ध व्यक्ति का बयान लेते समय तस्वीर सहित आवाज टेप करने के लिए), वायस रिकॉर्डर (इसकी सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों की आवाज टेप करने के लिए), कॉर्नर शट गन, स्प्रेडर, नाइट विजन मोनोकूलर, डोर बस्टर, कटर, प्रेशर पंप, ड्रेगन लाइट और गैस मास्क आदि उपकराणों की भी खरीद की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपकरणों की खरीद के अलावा सभी थानों पर मल्टीफंक्शनल फैक्स मशीन प्रदान किए जाएंगे। उपकरणों समेत यूपी पुलिस को प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं की कीमत करीब 13 करोड़ रुपए है।
आगे पढ़िए यूपी पुलिस के हाईटेक होने से समाप्त होंगी सभी समस्याएं...