पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Uttar Pradesh Ten IPS Officer Transfer Lucknow Latest News

यूपी में एक एडीजी, तीन डीआईजी समेत कुल दस आईपीएस ट्रांसफर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. सूबे में अफसरों के तबादलों का नया फरमान जारी करते हुए शासन मंगलवार को दस आईपीएस को ट्रांसफर कर दिया है। इनमें एक एडीजी और तीन डीआईजी रैंक के अधिकारी हैं, जबकि छह एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

प्रदेश सरकार ने बीते 20 सितंबर को 12 सीनि‍यर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। इसके पहले 16 अगस्त को 33 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इसके अलावा पिछले महीने भी दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला हो चुका है। मंगलवार को भी दस आईपीएस अधिकारियों के तबादला कर दिया गया है। इनमें एडीजी महेंद्र मोदी को निदेशक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से हटाकर सिविल डिफेंस के निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद बृजलाल के रिटायर होने के बाद खाली हुआ था।

डीआईजी रैंक के अधिकारी

आसित कुमार पांडा को डीआईजी कारागार मेरठ से डीआईजी पीटीएस मुरादाबाद बनाया गया है। जानकारी हो कि पीटीएस मुरादाबाद में तैनात एसआई अरुणा रॉय ने तत्कालीन डीआईजी पीटीएस पीके श्रीवास्तव पर यौन शौषण का आरोप लगाया था, जबकि रघुवीरलाल को डीआईजी पीटीएस मुरादाबाद से डीआईजी कारागार मेरठ बनाया गया है। वहीं, सत्येंद्र वीर सिंह को डीआईजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ से डीआईजी कारागार लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
एसपी रैंक के अधिकारी

मनोज तिवारी को मुख्यालय डीजीपी से एसपी औरैय्या के पद पर तैनाती मिली है, जबकि डीजीपी मुख्यालय में एसपी लॉ एंड आर्डर के पर पर तैनात रहने वाले सुभाष सिंह बघेल को शामली का कप्तान बनाया गया है। बलिकरन सिंह यादव को 11वीं वाहिनी सीतापुर पीएसी के सेनानायक से प्रतापगढ़ के एसपी के पद पर नई तैनाती मिली है तो वहीं, अनंत देव को प्रतापगढ़ के एसपी के पद से प्रमोशन करके बुलंदशहर का एसएसपी बनाया गया है। अखिलेश कुमार को औरेय्या के एसपी के पद से हटाकर लखनऊ के एटीएस के एसपी के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पवन कुमार को शामली के कप्तान पद से हटाकर लखनऊ सतर्कता अधिष्ठान का एसपी बनाया गया है।
प्रतीकात्‍मक फोटो