पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Uttarakhand Governor Aziz Qureshi Dance Bhangra Latest News

VIDEO: भांगड़ा की मस्ती में झूमे उत्‍तराखंड के राज्‍यपाल अजीज कुरैशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: कार्यक्रम में झूमते उत्‍तराखंड के गवर्नर अजीज कुरैशी और साथ में बैठे आजम खान।
लखनऊ. रामपुर में बुधवार को मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में यादे जौहर के जश्न में पंजाबी भांगड़ा चल रहा था। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी भांगड़ा नृत्‍य और गाने का लुत्‍फ लेने से अपने आप को नहीं रोक सके और मस्‍ती में झूमने लगे। हालांकि‍, बगल में बैठे आजम खान ने एक कैमरामैन द्वारा रिकॉर्ड करने की मंशा को भांप कर उन्हें तुरंत मस्ती करने से रोक दिया।
बताते चलें कि‍ बुधवार को रामपुर में स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली जौहर की पुण्यतिथि के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी भी पहुंचे थे। इस दौरान मंच पर पंजाबी भांगड़ा की ताल और थाप पर अजीज कुरैशी खुद को रोक नहीं पाए और हाथ ऊपर उठाकर झूमने लगे।
आजम के समझाने के बाद रूके राज्‍यपाल कुरैशी
मौके पर मौजूद कुछ लोगों के अनुसार, राज्‍यपाल का शरीर तो खड़े होकर नाचने का इजाजत नहीं देता, क्‍योंकि‍ काफी भारी है। हालांकि‍, उन्होंने लुत्फ का कोई भी मौका गंवाना न समझकर बैठे-बैठे ही भांगड़ा के थाप पर मस्ती करना शुरू कर दिया और झूमने लगे। इस दौरान बगल में बैठे आजम खान ने कैमरे को ध्‍यान में रखते हुए उन्‍हें फौरन उनके इस मस्ती के लिए रोका और बाकायदा उनका हाथ नीचे कर उन्हें समझाया।
अजीज कुरैशी और आजम में हैं गहरे रि‍श्‍ते
सूत्रों की मानें तो आजम खान और अजीज कुरैशी के बीच गहरा रि‍स्‍ता है, इसलि‍ए वह उनका ख्‍याल रखते हैं। यही वजह है कि‍ मस्‍ती में साराबोर उन्हें झूमने से तुरंत रोक दि‍या। जानकारी हो कि‍ अजीज कुरैशी को यूपी के प्रभारी राज्यपाल बनाए जाने के फौरन ही उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय का बिल जो बरसों से अटका हुआ था वह एक ही झटके में पास कर दिया था। आजम खान के बेटे की शादी में भी बीते वर्ष वह शिरकत करने पहुंचे थे। इससे भी साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आजम खान से राज्यपाल अजीज कुरैशी से कितने प्रगाढ़ संबंध हैं।
आगे वीडि‍यो में देखि‍ए कार्यक्रम में पंजाबी भांगड़ा पर झूमते राज्‍यपाल अजीज कुरैशी