लखनऊ. नवाबों की नगरी में भी रविवार को वेलेन्टाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके को यंगस्टर्स अपनी-अपनी तरह से स्पेशल बना रहे हैं। प्यार के लिए खास माने जाने वाले इस दिन पर लव कपल्स एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। शहर के कई पार्क, रेस्टोरेंट, होटल्स लव कपल्स और दोस्तों की टोली से गुलजार हो रहे हैं।
क्या होता है वैलेंटाइन डे पर खास?
- वेलेन्टाइन डे को प्यार का दिन माना जाता है।
- रोज डे से शुरू हुआ प्यार का वीक वेलेन्टाइन डे तक मनाया जाता है।
- इन दिनों में गिफ्ट कार्नरों और फूलों की दुकानों पर काफी भीड़ होती है।
- लोग अपने स्पेशल को स्पेशल गिफ्ट देने के लिए दुकानों पर जुटे रहते हैं।
- इसके अलावा टेडी, साफ्ट ट्व्याज जैसे आइटम्स भी खूब पसंद किए जाते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज...