पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Valentine Day Different Types Of Gift Available In Market Lucknow Latest News

जुबां से नहीं बल्कि गिफ्ट के जरिए जाहिर करिए अपनी मोहब्बत के जज्बात

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. कहते है कि कई बार जुबां वो नहीं कह पाती है जो आप कहना चाहते हैं। ये स्थितियां तब खासकर होती हैं, जब आप किसी से अपनी मोहब्बत का इजहार पहली बार करने जा रहे हो, यदि आप चाहें तो अपनी भावनाओं को बहुत अच्छे से उस शख्स तक पहुंचा सकते हैं, जिसकी मोहबब्त ने आपका दिन का सुकून और रात का चैन छीन लिया है।

दरअसल जो कहने की हिम्मत आप नहीं जुटा पाते हैं, वह किसी गिफ्ट के जरिए आप आसानी से बयां कर सकते हैं। वैलेंटाइन डे को लेकर प्रेमियों के साथ बाजार ने भी खासी तैयारी की है। बाजार में तरह-तरह के इस बार गिफ्ट आए हुए हैं, यह आपकी भावनाओं को बिना कुछ कहे भी कह देंगे। इसलिए यदि आप अपने प्रेमी से अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहते हैं तो दीजिए एक प्यारा से गिफ्ट और हो जाइए एक-दूजे के।
हजरतगंज में आर्ची गैलरी चलाने वाले विनायक तिवारी ने बताया कि इस बार उनके यहां पर विशेष तरह का कार्ड आया है। इसकी सबसे ज्यादा मांग है। दरअसल ये कार्ड न सिर्फ मोहब्बत के इजहार को बयां करता है, बल्कि इस कार्ड के अंदर एक सौ एक कार्ड हैं। इनमें हर कार्ड पर एक नए मैसेज के जरिये मोहब्बत का इजहार किया गया है। इतना ही नहीं, जब इस कार्ड को आप खोलेगें तो ये एक साथ खुलेगा। विनायक बताते हैं कि इसकी कीमत 1,599 रुपए है। उन्होंने बताया कि जो प्रेमी पहली बार इजहार करना चाहते हैं या फिर जिनकी शादी नहीं हुई है, वह इस कार्ड को ज्यादा खरीद रहे हैं। उसमें भी खासकर लड़कियां इस कार्ड को ज्यादा पसंद कर रही हैं।

उन्होंने बताया इसके साथ ज्वैलरी की डिमांड है। ज्वैलरी में लैकेट है, इसमें प्रेमी और प्रेमिका फोटो लगा सकते हैं। हालांकि, यह काफी पुराना चलन है। खासकर तब से जब से बाजीगर फिल्म आई थी, लेकिन इसकी मांग अभी भी बनी हुई है। ज्वैलरी में हाथों के कंगन ब्रेसलेट और तरह तरह के नेकलेस हैं। इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। लड़कियों को ज्वैलरी ज्यादा पसंद होती है। इसलिए लड़के इन ज्वैलरी को काफी खरीद रहे हैं।

उनकी दुकान पर अपने फ्रेड के लिए गिफ्ट लेने आई सुष्मिता बताती है कि वैलेंटाइन डे दरअसल प्रेम को इजहार देने का दिन होता है। इसलिए उन चीजों को ज्यादा पसंद करते हैं, इनमें दिल का साइन होता है क्योंकि दिल के साइन से ये व्यक्त होता है। पिछली बार उन्होंने अपनी फ्रेंड को कार्ड दिया था, लेकिन इस बार वह उसे लॉकेट देंगी, इसमें वो अपनी एक फोटो भी लगाएंगी।

आगे पढ़िए, गिफ्ट देने के लिए बाजार में आए हैं तरह-तरह के फोटोफ्रेम...