लखनऊ. वेलेन्टाइन डे पर राजधानी का शादाब आलम अपना प्यार को पाने के लिए इंडिया-पाकिस्तान के रिश्ते सुधरने की राह देख रहा है। उसे उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ ठीक होगा और वह सरहद पार बरात लेकर जाएगा।
क्या है शादाब की इंटरनेशनल लव स्टोरी...
- शादाब ने बताया कि मैंने 2005 में पहली बार नाजनीन को लखनऊ में ही एक निकाह सेरेमनी में देखा था।
- इसी दौरान मुझे नाजनीन से लव एट फर्स्ट साइट हो गया। बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान की रहने वाली है।
- मैं छिप-छिपकर नाजनीन को देखने लगा और अचानक एक दिन उसे प्रपोज कर दिया। हालांकि, वो जवाब दिए बिना चली गई।
- मैंने उसे घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। उस समय मेरा दिल भी धक-धक कर रहा था।
- इसके करीब 6 महीने बाद नाजनीन का पाकिस्तान से फोन आया और उसने मेरा प्यार कबूल कर लिया।
फिर क्या हुआ?
- हम दोनों ने अपने-अपने परिवार को मनाया।
- शादी की बात करने हम 2014 में सपरिवार नाजनीन के घर पाकिस्तान गए।
- नाजनीन की मां ने कहा कि वह ऐसी जगह अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहतीं, जहां निकाह के बाद वह कई साल अपनी बेटी को देख न पाएं।
- मेरे घरवाले इस रिश्ते के लिए आज भी तैयार हैं।
- पीएम मोदी ने पाकिस्तान से जो रिश्ते सुधरने की बात कही है, उससे मुझे काफी उम्मीद है।
- उधर, लड़की के घरवालों ने नाजनीन के लिए लड़के की तलाश शुरू कर दी है।
- उन्हें लगता है कि सरहद के रिश्ते पता नहीं कब सुधरेंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज...