पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फ्रेंड ने कराई थी अखिलेश-डिंपल की पहली मुलाकात, ऐसे शुरू हुई Love Story

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. अखिलेश यादव और डिंपल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए कॉलेज में हुई थी। इसके बाद उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। वेलेन्टाइन डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं इन दोनों की इंट्रेस्टिंग लव स्टोरी के बारे में...
कैसे मिले थे अखिलेश और डिंपल?

- 25 साल के अखिलेश की मुलाकात 21 साल की डिंपल से कॉलेज के दिनों में हुई थी।
- डिंपल लखनऊ यूनिवर्सिटी (एलयू) से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं और अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री लेकर लौटे थे।
- एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की मुलाकात हुई।
आर्मी बैकग्राउंड से थीं डिंपल
- उत्तराखंड की रहने वाली डिंपल आर्मी बैकग्राउंड से थीं। उनके पिता कर्नल थे। वहीं, अखिलेश सशक्त राजनीतिक परिवार से हैं।
- दोनों की शादी के लिए परिवार वाले तैयार नहीं थे। डिंपल की फैमिली तो सिर्फ बेटी की खुशी चाहती थी, लेकिन मुलायम बेटे की पसंद के साथ नहीं थे।
- पिता को मनाने के लिए अखिलेश को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी और आखिरकार उन्हें मानना ही पड़ा।
- 24 नवंबर 1999 को अखिलेश और डिंपल की शादी हुई। उनके तीन बच्चे अर्जुन, टीना और अदिति यादव हैं।
'डिंपल का जिंदगी में आना लकी रहा'
- लव मैरिज करने वाले अखिलेश ने सीएम बनने के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि शादी होते ही उनकी किस्मत बदल गई थी।
- डिंपल का उनकी जिंदगी में आना काफी लकी रहा।

जुदा हैं दोनों के शौक
- डिंपल स्वभाव से बिल्कुल शांत हैं। उनकी सादगी ही उनकी पहचान है।
- वहीं, अखिलेश को स्पोर्ट्स से काफी लगाव है। उन्हें क्रिकेट और फुटबॉल खेलना काफी पसंद है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, अखिलेश यादव और डिंपल की फोटोज...
खबरें और भी हैं...