लखनऊ. वैलेंटाइन डे वीक युवाओं के लिए काफी खास होते हैं। इसमें सबसे पहले 'रोज डे' मनाया जाता है। इस दिन लोग अपनों को गुलाब देकर अपने जज्बातों और प्यार को इजहार करते हैं। ऐसे में शनिवार को शहरभर में युवा 'रोज डे' पर गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते नजर आएं। वहीं, दोस्तों, पड़ोसी, पति-पत्नी, भाई और बहन के लिए भी इस अवसर पर बाजार में हर रंग के गुलाब मौजूद है। ऐसे में आप रिश्तों के अनुसार लोगों को यह गुलाब भेंट कर सकते हैं।
शनिवार को नवाबों की नगरी में 'रोज डे' मनाया गया। इस दिन सभी लोग अपने प्यार, दोस्तों या चहेतों को गुलाब का फूल भेंट कर रिश्ते की मजबूत बनाते हैं। ऐसे में युवाओं के क्रेज को देखते हुए फूल बेचने वालों ने भी पहले से तैयारी कर ली थी। साथ ही इस बार हर रिश्ते को ध्यान में रखते हुए बाजार में कई तरह के गुलाब उपलब्ध थे।
हर रिश्ते के लिए मौजूद है अलग रंग का गुलाब
आमतौर पर इस दिन युवाओं में अपने पार्टनर को गुलाब देने का चलन ज्यादा होता हैं। कुछ लोग अपने रिश्ते को कायम रखने, तो कुछ अपने प्यार का इजहार करने के लिए लाल गुलाब देते हैं। इसी तरह हर गुलाब का अपना एक अलग महत्व होता है। इनमें रेड रोज प्यार, जुनून और सुंदरता का प्रतीक होता है। वहीं, यैलो रोज दोस्तों को 'रोज डे' पर विश करने के लिए दिया जाता है। इसके अलावा ऑरेंज रोज अपनी इच्छा व्यक्त और पिंक रोज अपने पार्टनर की तारीफ करने के लिए दिया जाता है। वहीं, व्हाइट रोज अपने रुठे हुए पार्टनर को सॉरी बोलने के लिए दिया जाता है।
100 से 150 रुपए रुपए में बिकी गुलाब की एक कली
फूल विक्रेता विनय ने बताया कि 'रोज डे' के लिए दिल्ली और बेंगलुरू से गुलाब मंगवाए गए थे। साथ ही इन दिनों शादी का सीजन होने के कारण फूल महंगे हो गए हैं। ऐसे में गुलाब की एक कली 100 से 150 रुपए में भी बिकी।
आगे की स्लाइड में देखें अन्य संबंधित तस्वीरें...