लखनऊ. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को कहा, 'उनके नाम के आगे गांधी नहीं जुड़ा होता तो वह सांसद नहीं होते, बल्कि भीड़ में बैठकर भाषण सुन रहे होते। आज वह इस मुकाम पर हैं तो ये सब गांधी नाम की वजह से है। इसका श्रेय गांधी परिवार को जाता है।'
विजया माल्या पर कानून का बस नहीं चलता
बरेली में प्रेम प्रकाश गुप्ता इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे वरुण गांधी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि देश में कानून सिर्फ गरीबों के लिए है, बड़ो के लिए नहीं। विजय माल्या जैसे बड़े उद्योगपतियों पर कानून कोई काम नहीं करता है। उनके जैसे लोग चाहें जो गलती करें, लेकिन उन पर कानून अपना असर नही डाल पाता है। वे खुलेआम बिंदास तरीके से घूमते रहते हैं।
आर्थिक समानता से ही देश का विकास
वरुण गांधी ने कहा कि जुवेनाइल जस्टिस कानून मीडिया की बदौलत बना। देश का विकास तभी होगा, जब आर्थिक समानता होगी। इस दिशा में नरेंद्र मोदी सरकार काम कर रही है और देश का विकास हो रहा है।
फाइल फोटो: वरुण गांधी।