पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Victim Family Protest 25 Months Recovery Of Kidnapped Daughter

अगवा हुई बेटी की बरामदगी की आस में 25 महीनों से धरने पर बैठा है परिवार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर. शाहजहांपुर में किडनैप हुई बेटी के बरामदगी की मांग को लेकर पीड़ित परिवार बीते 25 महीने से कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने धरने पर बैठा है। इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में अगवा हुई नाबालिग पूजा की बरामदगी के लिए कोई प्रयास नहीं किए हैं। एक तरफ जहां अफसर कानों में तेल डाले बैठे हैं और पीड़ित परिवार को धरना हटाने के लिए धमकाने में जुटे रहते हैं। वहीं, बेटियों की सुरक्षा के दावे करने वाली राज्य सरकार भी पूजा के अपहरण पर खामोश है।

मामला थाना कोतवाली के मोहल्ला बिजलीपुरा इलाके का है। यहां रहने वाले अशोक भोजवाल की नाबालिग बेटी पूजा को बदमाश 9 अक्टूबर 2012 को तमंचे के बल पर किडनैप कर ले गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस महीना भर तक हीलाहवाली करती रही। बाद में मामला एसपी के पास पहुंचा तो उनके निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज हुई।

इसके बाद भी पुलिस खामोश होकर बैठ गई। पीड़ित परिवार थाने और पुलिस ऑफिस के चक्कर लगाता रहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस की कार्यप्रणाली से निराश होकर अशोक अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ 8 जनवरी 2013 को कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को पकड़कर जेल तो भेज दिया, लेकिन उनसे लड़की को बरामद नहीं कर पाई।

अशोक को शक है कि उसकी बेटी या तो हत्या कर दी गई या फिर पुलिस अभियुक्तों से मिली हुई है। अपनी बेटी की बरामदगी की जिद पकड़कर अशोक का परिवार आज तक धरने पर बैठा है। पुलिस और प्रशासन इस परिवार को कई बार धरने से हटने के लिए धमका भी चुका है। अशोक के पक्ष में कई सामाजिक संगठन भी आ चुके हैं। धरने पर बैठे इस परिवार को देखकर हर किसी के मुंह से यही निकलता है कि इंसाफ अब रह कहां गया है?

आगे पढ़िए, 8 जनवरी 2013 को शुरू किया था धरना...