फोटो: ग्रामीणों द्वारा जलाई गई स्कॉर्पियो कार।
लखनऊ. जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार को चिनहट के चंदियामऊ में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। उनमें से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। सीओ गोमतीनगर ने इस मामले में दोनों ओर से केस दर्ज किया है। तीन को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
चिनहट के चंदियामऊ गांव निवासी रामखेलावन रावत की गांव के पास ही जमीन है। करीब डेढ़ साल पहले रामखेलावन ने अपनी जमीन गोमतीनगर स्थित मखदूमपुर, बुधनापुर गांव निवासी विकास यादव के हाथों चार करोड़ रुपए में बेच दिया था। रामखेलावन के मुताबिक विकास यादव ने पूरी कीमत नहीं चुकाई। पिछले दिनों विकास ने चेक दिया, लेकिन वह चेक बाउंस हो गई थी।
इस पर रामखेलावन ने गोमतीनगर थाने में विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विकास यादव को जेल भी भेजा था। यह भी बताया गया कि विकास ने जमीन का फर्जी दाखिल खारिज भी करा लिया था। जेल से आने के बाद बुधवार को विकास यादव असलहों से लैस होकर महंगी गाड़ियों में सवार होकर पहुंचा और जमीन पर पीलर खड़ा करने लगा। किसी ने इसकी जानकारी रामखेलावन रावत को दे दी।
शुरू हो गई मारपीट
रामखेलावन ने वहां पहुंचकर आपत्ति जताई तो विकास के साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिता पर जानलेवा हमला होता देख अभिमन्यु रावत और आनंद रावत भी गांव वालों के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान विकास के साथियों ने गांव वालों पर असलहा तान दिया। यह देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और विकास के हाथ से असलहा छीन कर फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच किसान के बेटे ने विकास के सिर पर बेलचे से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
आगे पढ़िए गाड़ियां छोड़कर पैदल ही भागे हमलावर...