पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Vote Counting Bypoll Election 12 Seats Lucknow Latest News

उपचुनाव LIVE: वोटों की गिनती शुरू, लखनऊ पूर्वी से सपा प्रत्याशी आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: यूपी उपचुनाव में सपा की शानदार जीत पर कानपुर में जश्न मनाते कार्यकर्ता।
लखनऊ. यूपी के 11 विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को हो गई। इसमें बीजेपी को करारा झटका लगा है। सपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। चरखारी,ठाकुरद्वारा, हमीरपुर, बिजनौर, सिराथू, निघासन,रोहनिया और बलहा में सपा प्रत्याशी ने चुनाव जीत लिया है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी सपा के तेज प्रताप सिंह ने फतह हासिल की है। सहारनपुर और नोएडा में बीजेपी प्रत्याशी ने उपचुनाव जीत लिया। लखनऊ पूर्वी में बीजेपी प्रत्याशी गोपाल टंडन 26459 वोटों से जीत गए हैं।
4:45PM- बीजेपी को लगा जोर का झटका, मैनपुरी लोकसभा सीट सहित आठ विधानसभा सीटों पर सपा ने हासिल की फतह।
4:37PM- रोहनिया में सपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह पटेल ने अपना दल प्रत्याशी कृष्णा पटेल को 14449 वोटों से हराया।
4:32PM- रोहनिया में अपना दल के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर रोड पर लगाया जाम।
4:24PM- रोहनिया में 24वें राउंड की काउंटिंग में सपा प्रत्याशी महेंद्र पटेल 13883 वोटों से आगे।
3:00PM- रोहनिया में काउंटिंग जारी, सांसद अनुप्रिया पटेल धरने पर बैठीं।
2:44PM- रोहनिया में अपना दल और निर्दल समर्थकों ने मतगणना का किया बहिष्कार, आयोग से दोबारा चुनाव कराने की मांग।
2:40PM- यूपी में बीजेपी की हार पर बसपा का बयान- 100 दिन में ही हवा-हवाई हुए मोदी।
2:28PM- रोहनिया में वोटों की गिनती के दौरान अपना दल और निर्दल समर्थकों के बीच हंगामा।
2:00PM- लखनऊ पूर्वी में बीजेपी के गोपाल टंडन ने सपा के जूही सिंह को हरा दिया है।
1:47PM- नोएडा विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार विमला बाथम ने 58555 वोटों से चुनाव जीता।
1:24PM- मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सिंह जीते।
1:15PM- बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- उपचुनाव में मिला सबक, करेंगे हार की समीक्षा।
1:05PM- बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा- उपचुनाव के नतीजे प्रदेश के नेतृत्व की सामूहिक जिम्मेदारी।
12:54 PM- निघासन सीट से सपा उम्मीदवार गोपाल पटेल चुनाव जीते।
12:51PM- बिजनौर में सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने जीत हासिल की।
12:40PM- कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का बयान- लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने लोगों को बनाया था बेबकूफ, उपचुनाव में लोगों ने दिया करारा जवाब।
12:34PM- यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा- सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ है लोग, दिया सपा का साथ।
12:30PM- हमीरपुर में सपा प्रत्याशी शिवचरण प्रजापति 62 हजार वोटों से जीते।
12:27PM- यूपी में बीजेपी को झटका, चार विधानसभा सीटों पर सपा की जीत।
12:20PM- लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार 40393 वोटों से आगे।
12:19PM- सहारनपुर में बीजेपी प्रत्याशी राजीव गुंबर ने हासिल की जीत।
12:16 PM- ठाकुरद्वारा में सपा प्रत्याशी नवाबजान 27023 वोटों से जीते।
12:14PM- सिराथू सीट से सपा उम्मीदवार 22867 वोटों से जीते।
12:10PM- लखनऊ पूर्वी में बीजेपी के उम्मीदवार गोपाल टंडन 2 लाख वोटों से आगे।
12:09PM- बहराइच के बलहा सीट पर सपा प्रत्याशी बंशीधर बौद्ध 25185 वोटों से जीते।
11:51AM- चरखारी में सपा प्रत्याशी कप्तानसिंह ने कांग्रेस के रामजीवन को 50805 वोटों से हराया।
11:46AM- लखनऊ पूर्वी में बारहवें राउंड में भी बीजेपी प्रत्याशी गोपाल टंडन की बढ़त बरकरार।
11:42AM- चरखारी में पच्चीसवें राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी कप्तान सिंह ने 45759 वोटों से बनाई बढ़त।
11:38 AM- ठाकुरद्वारा में बाइसवें राउंड की काउंटिंग में सपा के नवाबजान 19767 वोटों से आगे।
11:37AM- सहारनपुर उन्नीसवें राउंड की काउंटिग में बीजेपी प्रत्याशी राजीव गुंबर 5 हजार वोटो से आगे।
11:36AM- बहराइच के बलहा में सत्रहवें राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी 16661 वोटों से आगे।
11:25AM- मैनपुरी में नौंवे राउंड की गिनती में 1 लाख 24 हजार वोटों से सपा के तेज प्रताप सिंह आगे।
11:23AM- ठाकुरद्वारा में बीसवें राउंड की गिनती में सपा के उम्मीदवार आगे।
11:21AM- सहारनपुर में पंद्रहवें राउंड की काउंटिंग में सपा प्रत्याशी संजय गर्ग 9809 वोटों से आगे।
11:14AM- लखनऊ पूर्वी में दसवें राउंड की गिनती में 28132 वोटों से बीजेपी आगे।
11:00AM- हमीरपुर में तेरहवें राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी शिवचरण प्रजापति 24964 वोटों से आगे, बीजेपी के जगदीश व्यास दूसरे नंबर पर।
10:56AM- सहारनपुर में बारहवें राउंड की काउंटिंग में सपा के संजय गर्ग 15189 वोटों से आगे।
10:52AM- बलहा में सपा प्रत्याशी बंशीधर बौद्ध तेरहवें राउंड की गिनती में आगे।
10:51AM- लखनऊ पूर्वी में सपा प्रत्याशी जूही सिंह 17277 वोटों से बीजेपी से पीछे।
10:47AM- लखनऊ पूर्वी में नौवें राउंड की गिनती में 24900 वोटों से बीजेपी आगे।
10:46AM- रोहनिया मेंसपा के महेंद्र पटेल 4298 वोटों से अपना दल प्रत्याशी कृष्णा पटेल से आगे।
10:41AM- बिजनौर में नौवें राउंड की काउंटिंग खत्म, सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 5 हजार वोटों से आगे।
10:40AM- हमीरपुर में दसवें राउंड की गिनती खत्म, शिवचरण प्रजापति 36213 वोटों से आगे।
10:34AM- सहारनपुर में ग्यारहवें राउंड की काउंटिंग में सपा प्रत्याशी संजय गर्ग 10558 वोटों से आगे।
10:32AM- बहराइच के बलहा सीट पर ग्यारहवें राउंड की गिनती मेंसपा प्रत्याशी बंशीधर बौद्ध 7381 वोटों से आगे।
10:20AM- लखनऊ पूर्वी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी गोपाल टंडन 3179 वोटों से आगे।
10:16AM- निघासन में सपा प्रत्याशी कृष्णगोपाल पटेल 882 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर बीजेपी के रामकुमार वर्मा काबिज।
10:10AM- बलहा सीट में नौवें राउंड की गिनती में सपा प्रत्याशी 6699 वोटों से आगे।
10:00AM- लखनऊ पूर्वी में छठे राउंड की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी 16689 वोटों से आगे, सपा प्रत्याशी जूही सिंह 13476 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर।
9:49AM- बहराइच के बलहा सीट पर आठवें राउंड की गिनती में 6461 वोटों से सपा उम्मीदवार आगे।
9:47AM- लखनऊ पूर्वी सीट में पांचवें राउंड में बीजेपी ने 1600 वोटों से सपा से बनाई बढ़त।
9:46AM- लखनऊ पूर्वी में चौथे राउंड की गिनती खत्म, जूही सिंह 10347 वोटों से आगे।
9:45AM- बलहा में 5272 वोटों से सपा प्रत्याशी आगे।
9:40AM- बहराइच के बलहा में छठे राउंड की गिनती शुरू, 5080 वोटों से सपा प्रत्याशी आगे।
9:35AM- निघासन में चौथे राउंड की मतगणना, बीजेपी के रामकुमार वर्मा 641 वोटों से आगे।
9:33AM- मैनपुरी में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप 30 हजार वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी।
9:32AM- सहारनपुर में सपा प्रत्याशी संजय गर्ग 15 हजार 223 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस।
9:30AM-चरखारी में4 राउंड की काउंटिंग पूरी, सपा प्रत्याशी कप्तान सिंह 6465 वोटों से आगे।
9:20AM- नोएडा में बीजेपी की विमला बाथम 1000 वोटों से सपा प्रत्याशी काजल शर्मा से आगे।
9:04AM- रोहनिया में अपना दल प्रत्याशी कृष्णा पटेल पोस्टल बैलट में 16 वोट से आगे।
9:01AM- सहारनपुर मेंसपा प्रत्याशी संजय गर्ग 7 हजार वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी।
9:00AM- लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट के दूसरे राउंड की मतगणना पूरी, सपा प्रत्याशी जूही सिंह आगे।
8:53AM- ठाकुरद्वारा में बीजेपी प्रत्याशी रामपाल सिंह 4 हजार वोटों से सपा प्रत्याशी नवाबजान से आगे।
8:52AM-बलहा से सपा प्रत्याशी बंशीधर बौद्ध 1825 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी अक्षयवर से आगे।
8:50AM- महोबा में सपा के कप्तान सिंह राजपूत 2 हजार वोटों से आगे।
8:42AM-चरखारी और निघासन में पहले राउंड की मतगणना शुरू।
8:30AM- लखनऊ पूर्वी की सपा प्रत्याशी जूही सिंह 1500 हजार वोटों से आगे।
8:20 AM- लखनऊ पूर्वी के 17 पोस्टल वोटों की हुई गिनती।
8:00 AM- 11 विधानसभा सीटों और मैनपुरी लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू।
आगे देखिए, विभिन्न सीटों पर वोट काउंटिंग की तस्वीरें...