पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Wife Murdered His Husband With Lover Accused Arrested Lucknow Latest News Hindi

पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, तीनों आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. राजधानी के इंदिरानगर इलाके में बीते सोमवार को रिक्शाचालक की हथौड़े से की गई हत्या का आरोपी उसकी पत्‍नी ही है। गुरुवार को पुलिस जांच के दौरान उसने कबूला कि अपने प्रमी के साथ उसने इस घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

गौरतलब है कि गोमतीनगर में स्थित केंद्रीय विद्यालय के पीछे रहने वाला संतोषी कश्यप रिक्शा चलाता था। बीते सोमवार को उसका शव खून से लतपथ पिकनिक स्‍पॉट रोड पर पड़ा मिला। इस बात की सूचना उसकी पत्‍नी सीमा कश्‍यप ने ही पुलिस को दी। शव के पास एक हथौड़ा भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर पर पीछे की ओर से बुरी तरह फट गया था। पत्‍नी की तहरीर पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच करना शुरू कर दी।

बताते चलें, अपनी पहली पत्नी के गुजर जाने के बाद संतोषी ने सीमा से दूसरी शादी की थी। पति पत्‍नी से 24 साल बड़ा था। एसओ इंदिरानगर शशि शेखर यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी करीब डेढ़ साल से एम.डी. यूपी डेस्को के आवास पर साफ-सफाई का काम करती है। जहां उसके ड्राइवर कोमल प्रसाद से अवैध संबंध हो गए थे। अभी तक दोनों के रिश्ते बरकरार भी थे। ऐसे में जब मृतक ने दोनों के बीच नाजायज रिश्तो में दखलंदाजी की तो उन्‍होंने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की रणनीति बना डाली।

देशी शराब पिलाकर की हत्‍या

बीते सोमवार को पति- पत्नी में झगड़ा हुआ था तो प्रेमी कोमल ने सीमा को संतोषी के साथ मनोज पांडेय चौराहे पर फोन करके बुलाया था। यहां सभी यूपी डेस्को अपट्रॉन की अंबेसडर कार (यूपी 32बीवाई-6017) में बैठकर लोहिया पार्क गए। प्रेमी ने अपने मित्र अशोक यादव को भी कार में बिठाया और मृतक को खूब देशी शराब पिलाई। नशा होने के बाद आरोपी उसे पॉलीटेक्निक, मुंशीपुलिया होते हुए पिकनिक स्पॉट जंगल से जरहरा रोड ले गए। जहां सीमा ने अपने पति संतोषी को धक्का देकर कार से बाहर गिरा दिया और हथौड़े से सिर पर कई हमेल करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

फोटो: पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।