फोटो: कमरे पर पड़ा महिला का शव, घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते पुलिस।
लखनऊ. नाका के एक होटल के कमरे में मंगलवार को महिला का शव मिला। घटना के बाद से पति बैग लेकर फरार हो है। होटल के कमरे में दोनों के अलावा उनका मासूम बेटा भी था। चार घंटे बाद मासूम बिलखता हुआ कमरे से बाहर निकला। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने होटल के कमरे में खुद को दिल्ली का बताकर रजिस्टर में एंट्री की थी। मासूम ने तुतलाती जबान में पिता को कातिल बताया है। इसके बाद पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क कर मामले को सुलझाने में जुटी हुई है।
नाका के विजयनगर में स्थित होटल सिंह पंजाबी को मानकनगर में रहने वाले राजकुमार ने अर्जित से किराये पर ले रखा है। होटल में काम करने वाले सदर कैंट निवासी मोहन ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे एक युवक कमरा किराए पर लेने पहुंचा था। तीन सौ रुपए जमा कर वह थोड़ी देर बाद पत्नी और एक मासूम बच्चे के साथ लौटा। कमरा नंबर 102 में ठहरने के बाद रात को वह खाना लेने निकला।
इसके बाद वह सुबह करीब छह बजे कमरे से एक बैग लेकर निकला। हड़बड़ाहट में अपने आधारकार्ड की फोटोकापी कराने के बहाने कहकर फरार हो गया। करीब चार घंटे बाद मासूम शिवा रोते हुए बाहर निकला। उसे कमरे छोड़ने पहुंचे मोहन ने देखा कि कमरे में खून ही खून है।
बाथरूम के खुले दरवाजे से लहूलुहान शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार घंटे तक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
आगे पढ़िए, पुलिस के मुताबिक, गला रेत कर की गई है महिला की हत्या...