पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूपी में सीएम करेंगे 181 वुमेन हेल्‍पलाइन की शुरुआत, मिलेगी हर तरह की मदद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. इंटरनेशनल वुमेन्‍स डे के मौके पर 8 मार्च को अखिलेश यादव वुमेन हेल्‍पलाइन नंबर '181' की शुरुआत करेंगे। गुजरात की तर्ज पर शुरू होने वाली इस हेल्‍पलाइन के जरि‍ए महिलाओं को पुलिस, मेडिकल, कानूनी सलाह, काउंसि‍लिंग सहि‍त तमाम अन्‍य सुविधाएं भी मिलेंगी। इसका जिम्‍मेदारी 102 और 108 एंबुलेंस की संचालन कर रही कंपनी जीवीके-ईएमआरआई को दिया गया है।
यह है खासियत
-24*7 चलेगी यह वुमेन हेल्‍पलाइन।
-मुसीबत के समय महिला को अस्‍थाई निवास की सुविधा भी दी जाएगी।
-घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को तत्‍काल मदद दी जाएगी।
-जरूरत पडने पर महिलाओं को मनौवैज्ञानिक सलाह भी मिलेगी।
-जीवीके के ऑफिस में कॉलसेंटर बनकर तैयार हो चुका है।
-इसके लिए काउंसलर समेत बचे हुए स्‍टाफ की तैनाती जारी है।
-महिला कल्‍याण प्रमुख सचिव रेणुका कुमार तैयारियों की समीक्षा कर रही हैं।
प्रतीकात्‍मक फोटो।
खबरें और भी हैं...