अलीगढ़: रोडवेज बस में बदमाशों ने युवक का गला रेता, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट
अलीगढ़. गांधी पार्क के बौनेर होटल के पास शुक्रवार देर शाम रोडवेज बस में बदमाशों ने एक युवक का गला रेत दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बस बौनेर में होटल के पास रुकी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।