फोटो: जानकीपुरम थाना क्षेत्र और (इनसेट में) मृतका।
लखनऊ. जानकीपुरम इलाके में रविवार की देर रात एक युवक अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना की वजह अवैध संबंध है। बताया जाता है कि उसने अपनी बीवी को उसके आशिक की बांहों में देख लिया था। इससे वह अपना आपा खो बैठा बौखलाकर उसने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों द्वारा घायल को अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जानकीपुरम स्थित जानकी विहार कॉलोनी का है। इंस्पेक्टर आरबी सिंह यादव ने बताया कि श्याम और प्रियंका (38) मूल रूप से बहराइच के रहने वाले थे। दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। छह साल पहले वह लखनऊ आ गए। यहां वे किराए के मकान में रहने लगे। उनके दो बेटे और एक बेटी भी हैं। पिछले डेढ़ साल से इसी मकान में रहने वाले अवधेश नाम के एक युवक के साथ मिलना-जुलना शुरू हो गया। दोनों काफी नजदीक आ गए। पति-पत्नी के बीच अक्सर इस बात को लेकर लड़ाई होती थी।
पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर खोया आपा
रविवार को श्याम कहीं बाहर गया था। ऐसे में उसकी पत्नी प्रियंका ने मौके का फायदा उठाकर अवधेश को बुला लिया। इसी दौरान श्याम वापस आ गया। अपनी पत्नी को प्रेमी की बांहों में देखकर वह आपा खो बैठा। इसी बीच मौके से अवधेश भाग गया। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई होने लगी। प्रियंका ने अपने पति की बातों को अनसुना कर दिया। बस फिर क्या था, बौखलाए श्याम ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। यह देखकर श्याम वहां से फरार हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
आशिक पर उड़ाई पति की कमाई
प्रियंका अपने पति श्याम की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग करती थी। वह अपने आशिक अवधेश पर जमकर खर्च करती थी। उसके पड़ोसियों ने बताया की अवधेश के नबावी ठाट श्याम की कमाई से पूरे होते थे। जिस नई बाइक पर वह सवारी करता था, उसे खरीदने के पैसे प्रियंका ने ही दिए थे। इसके अलावा चंद दिनों पहले ही उसने अवधेश को सोने की चेन भी गिफ्ट की थी। इसका पता चलने पर मियां-बीवी के बीच नोंक-झोंक भी हुई थी।
आगे की स्लाइड में देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीर...