पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Young People Enjoyed Much In Lucknow Mahotsav Uttar Pradesh News

सिर पर लाल रंग की सींग लगाकर लखनऊ महोत्‍सव में युवाओं ने की मस्‍ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: लखनऊ महोत्‍सव में मस्‍ती करते युवा।

लखनऊ.
लखनऊ महोत्‍सव में सबसे ज्‍यादा मस्‍ती युवा ही करते हैं। ये महोत्‍सव भी कुछ ऐसा है जहां पूरे दिन और देर रात तक मस्‍ती की जा सकती है। यहां आने के बाद लोग जमकर शॉपिंग भी करते हैं। इसके अलावा विंडो शॉपिंग करने वालों की तादाद भी यहां काफी होती है। यहां आने वाले युवा बिना डीजे के पूरे पार्टी के मूड में दिखते हैं। ऐसे में अपने सिर पर लाल रंग की सींग लगाना उनकी पहली च्‍वाइश होता है।

लखनऊ महोत्‍सव में खरीददारी करने पहुंचे अर्पित ने बताया कि ठंडी के दिनों में हर साल होने वाला यह महोत्‍सव युवाओं में एक जोश भरने का काम करता है। यहां एक ही छत के नीचे सब कुछ मिल जाता है। कपड़ों से लेकर खाने और घर सजाने की तक की सभी वस्‍तुएं यहां बड़ी ही आसानी से उपलब्‍ध हो जाती हैं। वहीं, रोमिला कहती हैं कि यहां आने के बाद पता चलता है लखनऊ में क्‍या नया ट्रेंड आ गया है?

लखनऊ महोत्‍सव का आयोजन पिछले 39 सालों से किया जा रहा है। जैसे-जैसे यह महोत्‍सव पुराना होता जा रहा है, वैसे-वैसे इसमें बदलाव भी किए जा रहे हैं। इन्‍हीं बदलावों के बारे में अमिता ने बताया। वे कहती हैं कि अब यह महोत्‍सव पूरी तरह से हाई टेक हो गया है। अब मुख्‍य पंडाल से दूर रहकर भी जगह-जगह लगे हुए एलएसीडी स्‍क्रीनों पर उनका लुत्‍फ बड़ी ही आसानी से उठाया जा सकता है। सुरक्षा की निगरानी करने के लिए अब ड्रोन का सहारा लिया जाता है। यह एक अच्‍छा कदम है।

दुकानों पर है अब बंपर डिस्‍काउंट

औपचारिक तौर से लखनऊ महोत्‍सव का समापन बीते दिन रविवार को राज्‍यपाल राम नाइक द्वारा कर दिया गया। इसके बाद भी इसे तीन दिनों तक खुला रखा जाएगा। इसकी वजह साफ है कि यहां जमकर होने वाली खरीददारी। दूर-दूर से आए दुकानदार अभी अगले तीन दिनों तक यहां रह सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को अब सभी दुकानों पर कुछ भी खरीदने पर बंपर डिस्‍काउंट मिलेगा।

आगे देखें लखनऊ महोत्‍सव में मस्‍ती करते युवाओं की तस्‍वीरें...