फोटो: अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायल लड़की।
लखनऊ. राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में घर से पढ़ाने के लिए निकली युवती ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बुद्धेश्वर चौराहा स्थित ओवरब्रिज के ऊपर से छलांग दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने उसे आनन-फानन में उठाकर पुलिस को सूचना देते हुए उसे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके सिर में दर्द रहता है और वह हमेशा बीमार रहती है, इसलिए उसने इस तरह का कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार, विशेस्वर नगर आलमबाग निवासी सूर्यदेव दुबे की 21 वर्षीय पुत्री चित्रा दुबे आलमबाग के एसकेडी स्कूल में पढ़ाने के लिए सुबह निकली थी। बताया जाता है कि वह स्कूल जाने के बजाय बुद्धेश्वर चली गई और काफी देर तक इधर-उधर देखने के बाद बुद्धेश्वर चौराहा स्थित ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।
लक्ष्मीबाई अस्पताल में चल रहा इलाज
राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही गंभीर अवस्था में उसे रानीलक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चित्रा के पिता रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। पुलिस ने जब युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके सिर में बड़ी तेजी से दर्द होता है। जिसे सहन करना अब उसके बस की बात नहीं है, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।
बीते माह एक युवक ने भी इसी प्रकार लगाया था फांसी
बताते चलें कि राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लवकुश नगर में 22 नवंबर की दोपहर एक 10 वर्षीय मासूम ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगा ली थी। उसके भाइयों ने जब से लटकता हुआ देखा तो आसपास के लोगों को इस बारे में जानकारी दी। वहीं, उसी दिन सुबह के समय ही एक रिटायर्ड आईएएस राम भरोसे भास्कर ने खुद अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। मौके से बरामद सुसाइड नोट में उन्होंने आत्महत्या का कारण बीमारी बताया था।
आगे पढ़िए क्या कहते हें मनोचिकित्सक…