पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aam Aadmi Party Win Delhi Assembly Election Victory Celebrate In Meerut

मेरठ में 'आप' की जीत का जश्‍न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. दिल्ली में आम आदमी पार्टी की एक तरफा रिकार्ड जीत पर मेरठ में भी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ता कमिश्नरी चौक पर एकत्र हुए और ढोल नगाड़ों के साथ जीत की खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी की जीत हुई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार चौतरफा विकास करेगी। पार्टी ने जो वादे जनता से किए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।

मेरठ में लोकसभा चुनाव लड़े आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेजर हिमांशु ने कमिश्नरी चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

दिल्ली जीत से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विधानसभा चुनाव में दिल्ली के रिजल्ट आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। मंगलवार को जब दिल्ली चुनाव के रिजल्ट घोषित हुए तो जीत का जश्न मनाने के लिए शहर में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए। शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाई। ट्रांसपोर्ट नगर में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी और कहा कि शहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अब जनता की समस्याओं को और पुरजोर तरीके से उठाएंगे।
बयान देने से बचते रहे भाजपाई

आम आदमी पार्टी की दिल्ली जीत पर शहर के भाजपा नेता अपना कोई भी बयान देने से बचते रहे। दिल्ली के रिजल्ट आने के बाद भाजपा के अधिकतर कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी यही कहते रहे कि यह जनता का फैसला है। वहीं, कार्यकर्ता दबी जुबान से किरन बेदी को सीएम प्रत्याशी घोषित करने के फैसले को हार का कारण बताते रहे।
आगे देखिए संबंधि‍त तस्‍वीरें...