पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Alok Sinha Took Charge Of New Commissioner Meerut

मेरठ के नए कमिश्‍नर आलोक सिन्हा ने संभाला चार्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. नवागन्तुक मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने गुरुवार को आयुक्त मेरठ मंडल का पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शासन की नीतियों, निर्णयों और उपलब्धियों को आम जनता तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आम जनता को योजनाओं का लाभ समय से मिल सके इसके लिए प्राथकिता से कार्य किए जाएंगे। मंडलायुक्त ने मंडल की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना भी अपनी प्राथमिकता में बताया।

मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकारी समय से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुने और उनका समाधान करें। आलोक सिन्हा ने बताया कि जो भी परियोजनाएं संचालित हैं उनका सही से संचालन कराया जाएगा, जिससे विकास का लाभ समय से उन लोगों को मिल सके जिनके लिए यह योजनाएं संचालित हैं। आयुक्त ने निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराने की बात भी कही।
जल्‍द करेंगे एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की समीक्षा

मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने मेरठ में बनने वाले एयरपोर्ट के संबंध में कहा कि वह एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की शीघ्र समीक्षा करेंगे। उनका प्रयास होगा कि मेरठ की हवाई पट्टी का जल्‍द विकास हो। यहां से उड़ान शुरू कराने के लिए एयरलाइन के ऑपरेटरों से वार्ता की जाएगी। जो एयरलाइन आपरेटर यहां से उड़ान भरने के इच्छुक होंगे उनसे सम्पर्क स्थापित किया जाएगा ताकि वह मेरठ की हवाई पट्टी से जुड़कर इसके विकास में अपना सहयोग दे सकें। अपर जिलाधिकारी नगर एसके दुबे, अपर आयुक्त चुनकीराम पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एके उपाध्याय, भूमि अध्यापित डीपी श्रीवास्तव, एसपी सिटी ओमप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट एसपी राय, एसडीएम मेरठ रवीश गुप्ता, एसडीएम मवाना अरविन्द कुमार सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट राम भरत तिवारी आदि अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने चार्ज लेने के बाद अधिकारियों के साथ मंडल की विकास योजनाओं की समीक्षा की। रैपिड रेल परियोजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि इस परियोजना का सही से डाक्युमेंट किया जाए और इस पर शीघ्र कार्रवाई शुरू की जाए। मंडलायुक्त ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना पर भी कार्रवाई तेजी से की जाए। बैठक में बताया गया है एनएच-24 की डीपीआर स्वीकृत हो गई है उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिस भूमि का एवार्ड किया जाना अवशेष है उसे शीघ्र किया जाए। मेरठ हवाई पट्टी के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यहां शीघ्र टर्मिनल बिल्डिंग बनाने का कार्य प्रारम्भ करें। ताकि यहां से छोटे जहाज आसानी से उड़ सके। उन्होंने कहा कि एनसीआर बोर्ड की परियोजनाओं पर भी सभी विभाग और जिलों के जिलाधिकारी अपने शीघ्र प्रस्ताव भिजवाएं।
फोटो: सर्किट हाउस पहुंचे कमिश्नर आलोक सिन्हा का स्वागत करते अधिकारी।