मेरठ/मुज़फ्फरनगर. राष्ट्रीय लोकमंच पार्टी के अध्यक्ष अमर सिंह और फ़िल्म अभिनेत्री जयाप्रदा गुप-चुप तरीके से दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। अमर सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर यहां कंबल बांटे। हालांकि, अमर सिंह ने दो दिन पहले ही लखनऊ में ये एलान किया था कि इसबार वह अपना जन्मदिन मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के बीच मनाएंगे।
अमर सिंह और जयाप्रदा के आने की सूचना फैलते ही उनको देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा हो गई। बढ़ती भीड़ को देख अमर सिंह ने भी वहां फिर से हिन्दू-मुस्लिम के बीच हुए कई दंगों के जख्मों को कुरेद दिया। कभी मुलायम सिंह के सारथी कहे जाने वाले अमर सिंह ने इस दौरे को राजनीतिक ना कहते हुए अपनी तरकस में से कई राजनीति के तीर चलाने में नहीं चूके।
सबसे पहले अमर सिंह ने अपने जन्मदिन को लेकर कहा कि इन दिन लोग जश्न क्यों मनाते हैं, यह उनकी समझ में नहीं आया। हर जन्मदिन आपको आपकी जिंदगी के आखरी मंजिल के नजदीक ले जाता है।
आगे तस्वीरों में देखें अमर सिंह और जयाप्रदा को देखने लगी भीड़...