पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Athletics Competition Meerut Sports Person

तस्वीरों में देखिए एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने कैसे मचाया धमाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: एथलेटिक्स में महिला खिलाड़ी।
मेरठ. कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी नवनीत चहल ने किया। इसमें वाराणसी, आजमगढ़, लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर, बस्ती, स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, स्पोर्ट्स कालेज इलाहाबाद आदि समेत 18 मंडलों की टीमों को हिस्सा लेना था।
मिर्जापुर और बरेली मंडल की टीम सुबह तक नहीं पहुंची। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 17 और बालिका वर्ग में 16 प्रतियोगिता होंगी। दो दिन तक चलने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में करीब 350 बालक बालिका हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन बालक व बालिका वर्ग हैमर थ्रो, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, लम्बी कूद आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लम्बी कूद बालक वर्ग में युगांत शेखर सिंह ने 7.36 मीटर लंबी कूद लगाई।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरएन सिंह ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिताओं का समापन मंडलायुक्त भूपेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में उप क्रीड़ा अधिकारी राजाराम, एथलेटिक्स कोच जयवीर सिंह, क्रिकेट कोच नवीन त्यागी, बैडमिंटन कोच प्रभात सिंह, ओंकार सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।
आगे देखिए प्रतियोगिता की तस्वीरें...