मेरठ. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार शनिवार को कचहरी पुल स्थित हनुमान मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। शनिवार को उनकी दादी का
श्राद्ध होने से वे पूरे परिवार के साथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। इसके बाद वह वापस गंगानगर स्थित अपने घर पर चले गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे युवकों ने जब भुवनेश्वर को देखा तो वह उससे हाथ मिलाने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़े। भुवनेश्वर से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह अक्सर यहां पूजा करने के लिए आता है।
भुवनेश्वर शनिवार को दोपहर में करीब दो बजे कचहरी पुल के पास स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचे थे। मीडिया ने जब उनसे क्रिकेट को लेकर सवाल किए तो वह चुप्पी साध गए। उनके पिता किरनपाल ने बताया कि उनकी मां का आज के दिन श्राद्ध होता है। इसीलिए परिवार के लोग यहां मंदिर में पहले पूजा कराते हैं उसके बाद भंडारा लगाया जाता है।
बोले युवक अरे ये तो अपना भुवनेश्वर है
जिस समय भुवनेश्वर हनुमान मंदिर से पूजा कर बाहर आया तो सड़क से गुजर रहे कुछ युवकों की नजर उन पर पड़ गई। उसे देखकर वे युवक बोले 'अरे ये तो अपना भुवनेश्वर है'। यह कहकर युवक भुवनेश्वर की ओर दौड़ पड़े और उससे हाथ मिलाने को बेताब हो गए। भुवनेश्वर ने सभी से खुशी-खुशी हाथ मिलाया। जब भीड़ बढ़ती दिखाई दी तो वे वहां से अपनी कार में बैठकर घर की ओर चले गए।
तस्वीर में: मंदिर में दर्शन करते भुवनेश्वर कुमार।