पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bijnor Ats Stf Raid On Hideout Terrorist Land Lord Arrest For Enquiry

बिजनौर: एटीएस ने आतंकियों के दूसरे ठिकाने पर मारा छापा, मकान मालिक को उठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: सर्च ऑपेरशन चलाती टीम।
बिजनौर/मेरठ. बिजनौर में बीते शुक्रवार को विस्फोट के बाद लापता सिमी आतंकियों के दूसरे ठिकाने का भी पुलिस ने पता लगा लिया है। एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने लोकल पुलिस के साथ एक मकान में छापा मारकर दो लैपटाप सहित एक बड़ा कार्टन और कुछ संदिग्ध चीजें बरामद की हैं। पुलिस मकान मालिक, उसके बेटे और उमरी गांव की एक लड़की को उठाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम को भी भेज दिया है। आतंकियों की तलाशी के लिए एटीएस, एनआईए, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम उमरी गांव में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
एटीएस सूत्रों के अनुसार, आतंकियों द्वारा कमरे में छोड़े गए मोबाइल से डॉयल नंबरों को टेप कर सुना जा रहा है। इन्हीं नंबरों से काजीपाड़ा निवासी युवक ने आतंकियों से बात कर मकान में रखे सामान के बारे में पूछा था कि इस सामान का क्या करें? इसकी जानकारी होते ही एटीएस और एसटीएफ की टीम सतर्क हो गई और बात करने वाले नंबर की लोकेशन पर देर रात छापा मारा।
मकान मालिक से गुप्त स्थान पर की जा रही है पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, मकान से आतंकियों के साथियों के दो लैपटाप और एक बड़ा कार्टन मिला जिसमे कुछ संदिग्ध चीजें मिली हैं। इसे एसटीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया है और साथ ही आतंकियों के नंबर पर बात करने वाले मकान मालिक और उसके बेटे को भी उठा लिया है। उन्हें रात में किसी गुप्त स्थान पर रखा गया है और पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को दिन में एटीएस, एसटीफ और पुलिस की टीम मकान में एक बार फिर पहुंची और घर की बारीकी से जांच की।
16 सितंबर को हुआ था विस्फोट
मोहल्ले के लोगों के अनुसार, इस मकान में तीन लड़के पहली मंजिल पर रहते थे। 16 सितंबर तक उन्हें यहां देखा गया है और उसके बाद से वो भी गायब हैं। उनका कहना है की कभी-कभी लड़कों से मिलने एक लड़की भी आती थी, लेकिन इसके बाद से लड़की भी नहीं आई। पुलिस ने मकान को अपने कब्जे में लेकर ताला लगा दिया है। माना जा रहा है कि ये तीनों आतंकियों के साथी हैं, जो घायल आतंकी के इलाज के दौरान डॉक्टर के पास पहुंचे थे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।
आगे पढ़िए जांच के लिए पहुंची एनआईए की टीम...