पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Blosams Public School Annual Function Celebrated Student Amazing Stunt Meerut

PHOTOS: बच्‍चों के हैरतअंगेज करतब देखकर दर्शकों ने दबाई दांतों तले अंगुली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: आग के गोले से निकलता हुआ छात्र।
मेरठ. हैरतअंगेज करबत के साथ जनरल कुलवंत सिंह स्टेडियम में ब्लॉसम्‍स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। साथ ही जूडो और मार्शल आर्ट के हैरतअंगेज करतब दि‍खाए। इसके अलावा गरम पत्थर को हाथ से तोड़ना, ऊंची जंप के साथ पत्थर को तोड़ना आदि करतब दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शोभी रंजन ने कबूतर उड़ाकर किया। कार्यक्रम में आर्मी बैंड ने भव्य प्रदर्शन किया। इसी के साथ बच्चों ने जय हो, वंदे मातरम आदि गीतों की जुगलबंदी से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने आग के गोले के अंदर से कूदकर अपनी प्रतिभा को बेहतर प्रदर्शन किया। बच्चों के इन खतरनाक करतबों को देखकर अभिभावक भी आश्चर्य चकित रह गए।

मुंह से जब आग को गोला बच्चों ने छोड़ा तो कार्यक्रम में मौजूद हर कोई दंग रह गया। छोटे बच्चों ने भी जूड़ो-कराटे का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। स्‍कूल प्रिंसिपल बिंदु मुदगल ने सभी का आभार जताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अभिभावकों को बच्चों के अंदर मौजूद प्रतिभा को आगे लाने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
आगे तस्‍वीरों में देखिए बच्‍चों ने किए हैरतअंगेज करतब...