पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Comedian Rajpal Yadav Laughing Children His Comedy

PHOTOS: राजपाल यादव ने अपनी कमेडी से बच्‍चों को कि‍या लोट-पोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: बच्चों के साथ डांस करते कमेडि‍यन राजपाल यादव।
मेरठ. बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर हास्‍य कलाकार (कमेडि‍यन) राजपाल यादव गुरुवार को अचानक एक स्‍कूल के कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने स्‍कूली छात्राओं के साथ जमकर ठुमके लगाए और उन्‍हें अपनी कमेडी से लोट-पोट कर दि‍या। इस मौके पर बच्‍चों ने उन्‍हें सि‍क्‍कों से तौला।
बताते चलें कि‍ गुरुवार को कमेडि‍यन राजपाल यादव मेरठ के शांति निकेतन विद्या पीठ गर्ल्स इंटरनेशनल स्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्‍कूली छात्राओं के साथ डांस किया और अपनी हास्य अभिनय से सभी को गुदगुदाया। बच्‍चों ने भी उनके स्‍वागत में गीत-संगीत का कार्यक्रम आयोजि‍त कि‍ए।
कार्यक्रम के दौरान राजपाल यादव ने बताया कि उनकी नई फिल्म ‘भोपाल’ आ रही है। इस फिल्म को सभी को देखना चाहिए। संस्था के चेयरमैन नगीन चंद जैन ने फूलों का गुलदस्ता देकर राजपाल यादव का स्वागत किया। इस दौरान उन्‍होंने बच्‍चों के साथ करीब आधे घंटे तक जमकर मस्‍ती की।
राजपाल ने कहा- शि‍क्षा के बाद कोई लक्ष्‍य मुश्‍कि‍ल नहीं
बच्चों को संदेश देते हुए राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें मेहनत और लगन के साथ अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। शिक्षा पाने के बाद फिर कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं होता। स्कूल में पहुंचे राजपाल यादव ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाकर उन्हें खुश किया। इस दौरान संस्था के निदेशक विशाल जैन ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
आगे देखि‍ए बच्‍चों के साथ डांस करते कमेडि‍यन राजपाल यादव की अन्‍य तस्‍वीरें