पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bulandshahar Bus Cylender Blast Ten Died Five Serious Injured

बुलंदशहर: बस में सिलेंडर फटने से 10 की मौत, 5 की हालत गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: मेडिकल अस्पताल में जानकारी लेते आईजी आलोक शर्मा, साथ में एसएसपी ओंकार सिंह।
मेरठ/बुलंदशहर. खुर्जा से जहांगीराबाद जा रही एक प्राइवेट बस में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से 75 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें देर रात बुलंदशहर से मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो महिला दो पुरूष और एक बच्चा शामिल हैं। सीएम अखिलेश यादव ने मृतकों को दो-दो लाख, गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने का एलान किया। मंगलवार को आईजी आलोक शर्मा, एसएसपी ओंकार सिंह और मंडलायुक्त भूपेंद्र सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. प्रदीप भारती से इलाज से संबंधित जानकारी हासिल की।

बताते चलें कि खुर्जा से जहांगीरबाद जा रही बस में 80 लोग सवार थे। घायलों में 40 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। उन्हें दिल्ली के सफदरगंज और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 8650501950 जारी किया है, इसपर फोन करके घायलों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
अचानक हुआ बस में विस्फोट
जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस खुर्जा से जहांगीराबाद जा रही थी। रास्ते में शिकारपुर जहांगीराबाद मार्ग पर कुतुबपुर रजवाहे के पास बस में अचानक विस्फोट हो गया। यह विस्फोट बस में सवार किसी यात्री के छोटे रसोई गैस सिलेंडर से हुआ। विस्फोट होते ही बस में सवार यात्री आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास से ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह बस से निकालकर बुलंदशहर जिला अस्पताल भिजवाया।
यहां गंभीर रूप से घायल लोगों को दिल्ली सफदरगंज और राममनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में 76 घायलों को लाया गया था। जिनमें से 55 घायलों को दिल्ली रेफर किया गया है। आठ घायल यात्री अभी जिला अस्पताल में ही भर्ती हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मरने वालों की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।
आईजी और एसएसपी घायलों का हाल जानने पहुंचे मेडिकल अस्पताल
बस में फटे सिलेंडर से घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए मंगलवार को आईजी आलोक शर्मा और एसएसपी ओंकार सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचे। बुलंदशहर में जहांगीराबाद मार्ग पर हुए हादसे में घायल पांच लोगों को सोमवार की देर रात बुलंदशहर से मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां सभी घायलों का इमरजेंसी वार्ड में उपचार किया जा रहा है। आईजी आलोक शर्मा ने मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा. प्रदीप भारती से घायलों के किए जा रहे इलाज से संबंधित जानकारी हासिल की। मेडिकल में घायलों का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि यहां भर्ती किए गए सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
आगे आगे पढ़िए दिल्ली पहुंचे डीएम और एसएसपी...