पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुजफ्फरनगर, देवबंद और बीकापुर सीट पर हो रहे उपचुनाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुजफ्फरनगर (यूपी). शनिवार को मुजफ्फनगर, सहारनपुर के देवबंद और फैजाबाद बीकापुर असेंबली सीट पर बाईपोल इलेक्शन हो रहे हैं। बूथ पर सुबह से ही वोटरों की लाइन लगी है। कहीं से अप्रिया घटना या हिंसा की खबर नहीं है। पूर्व मंत्री और लोकल सपा एमएलए चितरंजन स्‍वरुप की मौत की वजह से मुजफ्फरनगर की सीट खाली हो गई थी। यहां बीजेपी के अलावा कांग्रेस, सपा और आरएलडी के कैंडिडेट्स मैदान में हैं। बीएसपी ने किसी भी सीट पर कैंडिडेट नहीं उतारा है।
ये कैंडिडेट्स लड़ रहे हैं चुनाव
- मुजफ्फरनगर से बीजेपी के कपिलदेव अग्रवाल, सपा से गौरव स्वरुप, कांग्रेस से सलमान सईद और आरएलडी से मिथिलेश पाल मैदान में हैं।
- फैजाबाद के बीकापुर सीट से सपा के आनंदसेन, बीजेपी के राम कृष्ण तिवारी, कांग्रेस के असद अहमद और आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान मैदान में हैं। यहां से आनंद सेन के पिता मित्रसेन यादव एमएलए थे।
- सहारनपुर की देवबंद सीट राजेंद्र सिंह राणा की मौत के बाद खाली हुई थी। सपा ने यहां पर उनकी पत्नी को मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ बीजेपी के रामपाल सिंह पुंडीर और कांग्रेस के माविया अली चुनाव लड़ रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने दंगा-रेप के मुद्दे पर मांगे थे जाट वोट
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने बीजेपी के कैंपेन में मुजफ्फरनगर दंगे का मुद्दा उठाया। उन्होंने दंगे के वक्त हिंदू महिला से रेप और बीते महीने आंगनबाड़ी वर्कर के रेप का वीडियो वायरल होने के मामले पर जाट वोटरों से बीजेपी कैंडिडेट्स को जीताने की मांग की।
कैंपेन में बालियान ने क्या कहा...
- आज से ढाई साल पहले जो समस्या इस जिले में शुरू हुई, जो दंगा हुआ... जो भी यहां मौजूदा है, उनमें ऐसा कोई भी नहीं जिसका अपना कोई जेल न गया हो।
-एक गुस्सा था... उस गुस्से की वजह से एक साधारण परिवार का एक छोटे भाई या बेटे (यानी संजीव बालियान) को आपने पार्लियामेंट में भेजा।
- बीजेपी ने यहां कपिल देव अग्रवाल को कैंडिडेट बनाया है। अब तक ये कपिल देव अग्रवाल का इलेक्शन था। आज आपके सामने कह रहा हूं. ये जीत भी बालियान का और हार भी बालियान की।
खबरें और भी हैं...