नोएडा. कोतवाली सेक्टर-20 के एक प्राइमरी स्कूल में बुधवार को मिड-डे मिल खाते समय स्कूल की दीवार से एक कार की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दीवार भरभरा कर गिर गई और मलबे में दो बच्चे दब गए। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। हादसे से गुस्साए कर्मचारियों ने कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
- मृतक धमेंद्र तीसरी क्लास में पढ़ता था। लंच के दौरान वह अपने दोस्त अमित के साथ मिड-डे मिल लेने गया। खिचड़ी लेकर दोनों दीवार के सहारे बैठ गए।
- इस बीच ही कार की टक्कर दीवार से हुई। दोनों बच्चे दीवार के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर लोग बच्चों की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। - घायल अमित को सेक्टर-27 स्थित विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारात घर के सामने खड़ी थी कार
- आरोपी शैलेंद्र निवासी कानपुर किसी काम से सेक्टर-27 के बारातघर गया था। वहां से लौटते ही उसने तेजी से कार बैक की। पीछे स्कूल की दीवार थी। उससे टकरा गई।
- मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। कोतवाली सेक्टर-20 एसएचओ अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, फोटोज: