गलैक्सी शोरूम में लैपटॉप खरीदने पहुंचे संदिग्ध युवकों की सीसीटीवी फुटेज (तस्वीर में)
मेरठ. बिजनौर में हुए बम धमाके के आतंकियों के तार मेरठ से भी जुड़ रहे हैं। बिजनौर से फरार आतंकियों के ठिकाने से जो लैपटॉप पुलिस को बरामद हुआ है, वह मेरठ में पीएल शर्मा रोड स्थित गलैक्सी शो रूम से खरीदा गया था। लैपटॉप खरीदते समय दो संदिग्ध युवकों की तस्वीरें भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
मामले की जांच कर रही एटीएस की टीम ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर फरार आतंकियों की धड़पकड़ की कोशिशें तेज कर दी हैं। बिजनौर में आतंकियों के ठिकाने से मिला लैपटॉप गैलेक्सी नामक शोरूम से 23 अगस्त 2014 को 25 हजार रुपए में खरीदा गया था। लैपटॉप के साथ जो बिल मिला है, उससे पुलिस गलैक्सी शोरूम तक पहुंची। शोरूम के मालिक संजय ने टीम को बताया कि 23 अगस्त को दो युवक आए थे। जिनमें से एक ने कैप पहन रखी थी। उन्होंने एचपी कंपनी का लैपटॉप 25 हजार रुपए में खरीदा था।
अरविंद के नाम से बनवाया था बिलगलैक्सी शोरूम से लैपटॉप खरीदने वाले अरविंद का का पता विद्या नगर बिजनौर लिखा है। पुलिस ने बिल पर लिखे
मोबाइल नंबर की भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शोरूम मालिक का कहना है कि उनमें से एक युवक ने अपना नाम अरविंद बताया था। जांच में जुटी एटीएस का मानना है कि बिजनौर से फरार होने के बाद आतंकी मेरठ में ही कहीं छुपे हुए हैं।
गौरतलब है कि 16 अगस्त को मेरठ में पकड़े गए आईएसआई एजेंट आसिफ अली ने भी इसी शोरूम से लैपटॉप खरीदकर फौजी सुनीत कुमार को दिया था।
आगे देखिए, गलैक्सी शोरूम में लैपटॉप खरीदने पहुंचे संदिग्ध युवकों की सीसीटीवी फुटेज...