पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chief Justice DY Chandrachud Inaugurated Hapur District Court

हापुड़ को मिली जिला कोर्ट की सौगात, चीफ जस्‍टि‍स डीवाई चंद्रचूड़ ने किया उद्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. हापुड़ जिले को जिला कोर्ट की सौगात मिल गई है। जिला कोर्ट का शनिवार को इलाहाबाद के चीफ जस्‍टि‍स डीवाई चंद्रचूड़ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया। हवन पूजन के साथ हुए जिला कोर्ट के उद्घाटन के बाद चीफ जस्‍टि‍स ने सभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि हापुड़ जिले में जिला कोर्ट के शुरू होने से वादकारियों को समय से न्याय मिलेगा। इस मौके पर उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में चीफ जस्‍टि‍स डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि जनता को समय से न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। हापुड जिले के वकीलों से कहा कि वह वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने के लिए अपना विश्वास जनता में कायम करें। कहा कि गढ़ और हापुड़ के वादकारियों को अब न्याय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि हापुड़ जिले के करीब 30 हजार केस सुनवाई के लिए लंबित चल रहे हैं। हापुड़ में जिला कोर्ट खुलने से अब लंबित मुकदमों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी। हापुड़ का जिला जज दीपक श्रीवास्तव को बनाया गया है। कार्यक्रम में इलाहाबाद से जस्टिस एएच खान, गाजियाबाद के जिला जज अनिल कुमार श्रीवास्तव, हापुड़ जिले के बार अध्यक्ष सतपाल तोमर, सचिव तेजवीर सिंह, एडवोकेट उदय सिन्हा, गौरव नागर, विवेक गर्ग, प्रशांत त्यागी आदि के अलावा हापुड़ के डीएम अजय यादव, एसपी आरपी पांडेय, सीडीओ कुणाल आदि मौजूद रहे।
फोटो: कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते चीफ जस्‍टि‍स डीवाई चंद्रचूड़।