पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Chief Minister Akhilesh Yadav Allegation On BJP Central Government

केंद्र सरकार भर रही है अपनी जेब, यूपी के विकास में नहीं कर रही मदद: सीएम अखिलेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखनऊ. सीएम अखिलेश यादव मंगलवार को विकास योजनाओं का शि‍लान्‍यास और लोकार्पण करने सिकंदराबाद पहुंचे। उन्‍होंने छात्र-छत्राओं को लैपटॉप और समाजवादी पेंशन योजना के चेक बांटे। इस दौरान उन्‍होंने केंद्र सरकार पर प्रदेश की योजनाओं के लिए मदद नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं, दिल्‍ली चुनाव के परिणामों पर नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्‍हें तो 'लव जिहाद' ने ले डूबा।

सीएम अखिलेश यादव ने सिकंदराबाद में सन साइन इंटीग्रेटेड रूरल एग्री हब का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्‍होंने 515 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे और सपा पेंशन योजना के दो हजार पात्रों को चेक वितरित किए। इसके अलावा दो सौ गरीबों को साइकिल वितरण किया।

केंद्र पर लगाया आरोप

अखि‍लेश यादव ने कहा कि वे बुलंदशहर में एयरपोर्ट बनाने के लिए केंद्र सरकार को जमीन उपलब्ध कराना चाहते है, लेकिन केंद्र सरकार इस कार्य में मदद नहीं कर रही है। यूपी की सपा सरकार आगरा के पास फिरोजाबाद में भी एयरपोर्ट बनाना चाहती हैं, लेकिन इटावा में सैफई हवाई पट्टी को बदनाम किया गया। उस हवाई पट्टी को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बताया गया।

सपा पेंशन से लोगों को मिल रही मदद

अखिलेश ने कहा कि सपा पेंशन योजना से लोगों को मदद मिल रही है। आज के दौर में यदि किसी गरीब को पांच सौ रुपए मिलते हैं तो उसके लिए यह बड़ी धनराशि है। सपा सरकार ने लोहिया और मछुआ आवास की राशि अब दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपए कर दी है। किसान को बड़ा लाभ देने के लिए आलू, दूध, फल और अनाज के लिए मंडिया बना रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू हो गया है। इसके किनारे पर किसानों के लिए चार मंडियां बना रहे हैं, जिससे किसान बिना बिचोलिए के मंडी में फसल बेचकर लाभ ले सकें।
आगे पढ़िए सीएम अखिलेश ने बीजेपी पर कसे तंज...