पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Child Prisoners Attack Died Soldier Tribute Meerut News

नम आंखों से सिपाही के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरठ. बीते दिन बाल बंदियों द्वारा किए गए जानेलवा हमले में मृत सिपाही ओमप्रकाश का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन लाया गया। यहां सिपाही को नम आंखों से अंतिम सलामी दी गई।

बताते चलें, अंतिम विदाई में सिपाही ओमप्रकाश के दोनों बेटे वहां मौजूद रहे। दोनों बेटे पिता की मौत पर फूट- फूट कर रोए। अधिकारियों ने उन्हें सांत्वना देकर हिम्‍मत नहीं हारने की सलाह दी। श्रद्धांजलि देते समय सभी की आंखें नम रही।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद सिपाही का शव सीधे पुलिस लाइन लाया गया। यहां डीएम पंकज यादव, डीआईजी रमित शर्मा, एसएसपी ओंकार सिंह, एसपी सिटी ओमप्रकाश सहितत वहां मौजूद पुलिस अधिकारी और सिपाहियों ने नम आंखों से सिपाही के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने के बाद डीआईजी रमित शर्मा, एसएसपी ओंकार सिंह, एसपी सिटी ओमप्रकाश आदि ने सिपाही की अर्थी को अपना कंधा दिया। पुलिस लाइन से शव लेकर परिजन बुलंदशहर रवाना हो गए। बुलंदशहर में सिपाही ओमप्रकाश का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा।

फोटो: सिपाही के शव को कंधा देते एसएसपी अौर डीआईजी।