मेरठ. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरठ के कमिश्नर भूपेंद्र सिंह को हटा दिया है। उन्हें अभी वेटिंग में रखा गया है। मेरठ के मंडलायुक्त पद से हटाए जाने के बाद अभी यहां किसी को नहीं भेजा गया है। कमिश्नर का चार्ज फिलहाल डीएम मेरठ पकंज यादव के पास है।
मंगलवार को बुलंदशहर में कार्यक्रम के दौरान सीएम अखिलेश यादव ने मेरठ कमिश्नर भूपेंद्र सिंह के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि कमिश्नर लोहिया गांवों में निरीक्षण के लिए नहीं जाते, उनकी कार दिल्ली की ओर जाती है।
मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी के बाद माना जा रहा था कि कमिश्नर भूपेंद्र सिंह पर गाज गिरनी तय है। मंगलवार देर शाम कमिश्नर भूपेंद्र सिंह ने अपना चार्ज छोड़ दिया। कमिश्नर द्वारा चार्ज छोड़े जाने के बाद मेरठ के डीएम पंकज यादव को कमिश्नर का प्रभार मिला है। पंकज यादव को यह चार्ज दूसरी बार मिला है। इससे पहले जून 2014 में उन्हें यह चार्ज मिला था। भूपेंद्र सिंह ने चार जुलाई 2014 को मेरठ कमिश्नर का चार्ज लिया था। भूपेंद्र सिंह करीब सात महीने ही मेरठ के कमिश्नर रहे।
डीएम पंकज यादव की फाइल फोटो।