सहारनपुर/मेरठ.दहेज की खातिर विवाहिताओं पर बर्बरता थमने का नाम नहीं ले रही है। दहेज की खातिर कहीं विवाहिताओं को सिगरटों से दागा गया तो कहीं पर महिलाओं के साथ अप्राकृतिक कुकर्म किया गया। ऐसे चार सनसनीखेज मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस ने अलग-अलग थानों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी भारत सिंह यादव ने कहा कि सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिलाओं पर जुल्म ढहाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
केस- 1
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला हबीबगढ़ निवासी युवती की शादी तीन साल पहले थाना क्षेत्र के मोहल्ला जयमल कॉलोनी में हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति ने शराब के नशे में उससे कुकर्म करना शुरू कर दिया। साथ ही विरोध करने पर सिगरेटों से उसे दागता रहा। इसकी शिकायत सास से किए जाने पर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एक सप्ताह पहले एक लाख रुपए मायके से लाकर देने की मांग करते हुए पति, सास, देवर और ननद ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में केस दर्ज कराया है।
केस- 2
थाना कुतुबशेर के मोहल्ला नंदपुरी कॉलोनी की विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी हरिद्वार के थाना मंगलौर अंतर्गत जटखेड़ा में हुई थी। शादी के बाद ससुराल में ऑल्टो कार और दो लाख की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया गया। पति उससे कुकर्म करने लगा और पिछले साल एक अक्टूबर को मारपीट कर उसे मायके छोड़ आया। महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिए जाने पर आरोपी पति और ससुरालियों ने 18 दिसंबर को थाने में समझौते बाद उसे साथ ले गए। मायके ले जाकर आरोपियों ने चाय में उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। किसी प्रकार पीड़िता की जान बच सकी। विवाहिता ने थाना कुतुबशेर में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
आगे पढ़िए महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के अन्य मामले...