फोटो: एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते व्यापारी।
मेरठ. जिले में बढ़ते अपराधों के खिलाफ गुरुवार को संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एसएसपी आॅफिस पर धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि आए दिन शहर और देहात में व्यापारियों के साथ अापराधिक वारदात हो रही हैं। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
कंकरखेड़ा में सरेआम व्यापारी की हत्या का खुलासा भी पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है। लगातार हो रही घटनाओं से व्यापारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अपराध नहीं रुके तो मजबूरन उन्हें यहां से पलायन करना पड़ेगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एसएसपी ओंकार सिंह को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि पूर्व में हुई घटनाओं का खुलासा और घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। एसएसपी ने व्यापारियों को घटनाओं के जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
पूरी तरह बंद रहेंगे मेरठ के बाजार
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के साथ लखनऊ में मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मेरठ के व्यापारियों ने 11 दिसंबर के बंद को अपना पूरा समर्थन दिया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने संगठन के कार्यालय पर बुलाई गई प्रेसवार्ता में भी ऐसा कहा है।
आगे पढ़िए 11 दिसंबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान...