मेरठ. शासन के निर्देश पर शुक्रवार की देर शाम यूपी की सभी जेलों में एकसाथ छापेमारी की गई। मेरठ के चौधरी चरण सिंह जेल पर डीएम पंकज यादव और एसएसपी ओंकार सिंह ने अचानक छापा मारा। दोनों अधिकारी फोर्स को साथ लेकर करीब सवा सात बजे जेल पहुंचे। अचानक छापेमारी होने से जेल में हड़कंप मच गया। यहां दोनों अधिकारी करीब 45 मिनट तक रुके रहे।
बताते चलें, पिछले कई दिनों से जेल में कैदियों द्वारा
मोबाइल फोन और नशे के सामान का इस्तेमाल करने की बात सामने आ रही थी। इस बाबत शासन ने उच्चधिकारियों को जेल का औचक निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिया। इस बाबत जब यहां निरीक्षण कर लौट रहे डीएम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह रूटीन चेकिंग है।
डीएम ने बताया कि फिलहाल निरीक्षण में किसी तरह की कमी नहीं मिली है। मेरठ जेल के वरिष्ठ जेलर एसएचएम रिजवी ने दावा किया कि जेल के अंदर सभी व्यवस्थाएं सही मिली हैं। यह रूटीन चेकिंग थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।