पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Electricity Worker Died During Work On Electric Pole In Saharanpur

सहारनपुर: बिजली के खम्‍भे पर चढ़े विद्युत कर्मी की करंट लगने से मौत, हंगामा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहारनपुर. गुरुवार की शाम विद्युत लाइन सही करते वक्त एक संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। इसका पता चलते ही मृतक के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्‍साए लोगों ने मृतक के शव को सड़क के बीच में रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासनिक और बिजली विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआवजा दिए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित बिजलीघर पर राजकुमार पुत्र प्रकाश निवासी मजरा कल्लरपुर विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी है। गुरुवार को वह गांव की बिजली की लाइन ठीक करने के लिए बिजलीघर पर तैनात दूसरे संविदाकर्मी जितेंद्र से शट डाउन लेकर खम्‍भे पर चढ़ा था। इस दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ने से उसे तेज करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राकुमार की मौत का पता चलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और वे मौके पर पहुंच गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और फरार हुए दूसरे संविदाकर्मी की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक जाम लगाया। पुलिस ने कई बार जाम खुलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पूरी होने तक जाम खोलने को तैयार नहीं हुए।

सूचना पर तहसीलदार नकुड़ अनिल कटियार, सीओ नकुड़ निरंकार सिंह और विधुत विभाग के अधीक्षण अभि‍यंता मनोज अग्रवाल मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को विभागीय मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
फोटो: सड़क पर शव रखकर हंगामा करते परिजन और स्‍थानीय लोग।