पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fake Nsg Commando Boy Arrested Meerut Latest News

प्रेमिका के लिए बना गया फर्जी NSG कमांडो, चढ़ा पुलिस के हत्थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर में: दौराला थाने में बैठा युवक सुमित जो अपने आपको एनएसजी कमांडो बताता रहा।
मेरठ. प्रेमिका से झूठ बोलना और उसकी जिद पूरी करने की काशि‍श करना एक युवक को उस वक्त भारी पड़ गया जब उसे हवालात की सैर करनी पड़ी। युवक ने अपनी प्रेमिका को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) बता रखा था। इस पर प्रेमिका ने युवक से जिद किया कि वह उससे वर्दी में मिलने आए। प्रेमिका की यह जिद पूरी करने के लिए युवक कमांडो की वर्दी पहन एक नकली कारबाइन लेकर गुड़गांव से देहरादून के लिए अपनी बाइक से निकल पड़ा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की तो उसका झूठ पकड़ा गया।
यह मामला दौराला थाने की है। सोमवार की दोपहर में पुलिस को सूचना मिली की हाइवे से एक बाइक पर एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर जा रहा है। सूचना पर मोदीपुरम चेकपोस्ट पर मेरठ बाईपास की ओर से आ रही एक अपाचे बाइक (यूके 12 बी 6848) पर सवार एक युवक को सेना की वर्दी और उसके कंधे पर कारबाइन जैसा हथियार टंगा देख पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन युवक ने बाइक नहीं रोकी।
पुलिस ने वायरलेस से मैसेज पास कर युवक को दादरी चेकपोस्ट पर पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक पुलिस को काफी देर तक अपने आपको एनएसजी का कमांडो बताकर गुमराह करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने उससे उसका आईकार्ड मांगा तो वह नहीं दिखा सका। जांच में उसकी कारबाइन भी नकली निकली।
आगे पढ़िए दिल्ली से खरीदी थी नकली वर्दी और कारबाइन...